Last Updated:
Soft Idli Making Tips: रेस्टॉरेंट में सर्व की जाने वाली इडली बिल्कुल सॉफ्ट होती हैं, लेकिन जब यही इडली घर पर बनाते हैं तो कुछ न कुछ गड़बड़ी हो ही जाती है. ऐसे में इडली न तो स्पंजी बनती है और न ही मुलायम. लेकिन यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके आप घर पर एकदम सॉफ्ट इडली बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं नरम और फूली-फूली इडली बनाने का सीक्रेट क्या है?
Tips To Make Soft Idli In Hindi: वैसे तो इडली साउथ इंडियन कुजीन का अहम हिस्सा है लेकिन अब पूरे देश भर में इसे एक हेल्दी नाश्ते और हल्के भोजन के रूप में पसंद किया जाने लगा है. ये रेसिपी चावल के पेस्ट को फर्मेंट करके स्टीम पर पकाया जाता है, जो इसे ऑयल फ्री बनाने के साथ पाचन के लिए भी हल्का बनाता है. ऐसे में यदि आपका पाचन कमजोर है, या फिर डॉक्टर ने आपको कम तेल खाने की सलाह दी है, तो इडली आपके लिए बेस्ट डिश साबित हो सकती है.
इसकी सबसे खास बात ये है कि इसकी तैयारी में 10-11 घंटे का समय जरूर लगता है, लेकिन मेहनत न के बराबर होती है. बनाने में सिर्फ 10 मिनट. इतना ही नहीं इस डिश को वो लोग भी बना सकते हैं जिन्हें कुकिंग नहीं आती है. हालांकि घर पर इडली बनाते समय एक समस्या बहुत ही कॉमन देखने के लिए मिलती है. इडली रेस्टॉरेंट जैसे नरम, स्पंजी और फूली- फूली नहीं बनती हैं. लेकिन इसके लिए भी एक हैक है. आपको चावल और उड़द दाल के साथ बेटर बनाने के लिए सिर्फ पोहे का इस्तेमाल करना है. यहां आप सॉफ्ट इडली बनाने की पूरी विधि जान सकते हैं.
नरम इडली बनाने का तरीका
सामाग्री
चावल- 3 कप
उड़द दाल- 1 कप
पतला पोहा- आधा कप
नमक
पानी
तेल
विधि
- इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल, उड़द दाल, पोहा अलग-अलग 4-6 घंटे के लिए भिगोकर रखें.
- अब उड़द दाल को हल्का और फ्लफी होने तक पीसें और इसके बाद चावल और पोहा को मुलायम होने तक पीसकर तीनों एक बर्तन में निकाल लें.
- फिर पेस्ट में स्वादानुसार नमक डालकर इसे 8-10 घंटे तक खमीर उठने के लिए छोड़ दें. इसमें आप चुटकीभर बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं.
- अब इडली के सांचे में तेल लगाकर इडली के तैयार बेटर को डालें और सीटी आने तक इडली वाले कुकर में पकाएं.
- 5 मिनट में बिल्कुल नरम और स्पंजी इडली आपको गरमागरम तैयार मिलेगी, जिसे आप मुंगफली या नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.
About the Author
शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…
और पढ़ें