Last Updated:

Cooker Poori Recipe: आप ऑयली खाना खाने से बचते हैं तो कुकर में बिना तेल की पूरी बनाने का ये आसान तरीका आपके बहुत काम आ सकता है. कम मेहनत में फूली-फूली और स्वादिष्ट पूरियां तैयार हो जाती हैं, जो हेल्दी होने के साथ खाने में भी बेहद टेस्टी लगती हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

कुकर पूरी रेसिपी

Cooker Poori Recipe: गरमा गरम पूरी और आलू की सब्जी का कॉम्बिनेशन ऐसा है जिसे देखकर किसी का भी मन खुश हो जाता है. सुबह का नाश्ता हो, वीकेंड का लंच या फिर घर में कोई छोटा फंक्शन, पूरियां हर मौके पर खूब पसंद की जाती हैं, लेकिन एक परेशानी हमेशा लोगों को रोक देती है और वो है ज्यादा तेल. डीप फ्राई होने की वजह से पूरी काफी ऑयली हो जाती है, जिसके कारण कई लोग चाहकर भी इसे खाने से बचते हैं. खासकर आजकल फिटनेस और हेल्थ को लेकर लोग पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं और यही वजह है कि कम तेल वाला खाना तेजी से ट्रेंड में आ रहा है, अगर आप भी बिना तेल के स्वादिष्ट और फूली-फूली पूरियां बनाना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है.

एक आसान किचन हैक की मदद से आप कुकर में ऐसी पूरियां बना सकते हैं जो देखने में बिल्कुल गुब्बारे जैसी फूलेंगी और स्वाद में भी शानदार लगेंगी. सबसे खास बात ये है कि इसमें तेल ना के बराबर इस्तेमाल होता है. आइए जानते हैं इस आसान और हेल्दी पूरी रेसिपी के बारे में.

बिना तेल के पूरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
-2 कप गेहूं का आटा
-स्वादानुसार नमक
-आधा छोटा चम्मच अजवाइन
-गुनगुना पानी

ऐसे तैयार करें पूरी का आटा
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें. अब उसमें नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें. अजवाइन डालने से पूरी का स्वाद काफी अच्छा हो जाता है और पाचन में भी मदद मिलती है. अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा नरम ना हो, क्योंकि नरम आटे से पूरियां सही तरीके से नहीं फूलतीं. जब आटा तैयार हो जाए तो उसे 10 से 15 मिनट तक ढककर रख दें. इससे आटा अच्छी तरह सेट हो जाता है और पूरियां ज्यादा मुलायम बनती हैं.

कुकर में बिना तेल के पूरी बनाने का आसान तरीका
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें पूरी की तरह बेल लें. कोशिश करें कि पूरियां ना ज्यादा मोटी हों और ना बहुत पतली. इसके बाद एक कुकर लें और उसमें 1 से 2 गिलास पानी डाल दें. अब कुकर के अंदर एक स्टैंड रखें ताकि प्लेट सीधे पानी को टच ना करे. अब ऐसी प्लेट लें जो आराम से कुकर के अंदर फिट हो जाए. प्लेट को हल्का सा चिकना कर लें ताकि पूरियां चिपके नहीं. इसके बाद प्लेट पर बेली हुई पूरियां रख दें. अब प्लेट को कुकर के अंदर रखें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें. ध्यान रखें कि इसमें सीटी नहीं लगानी है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तेज आंच पर करीब 3 से 4 मिनट तक इसे पकाएं. कुकर के अंदर बनने वाली भाप से पूरियां धीरे-धीरे फूलने लगेंगी. कुछ ही मिनटों में आपकी बिना तेल वाली फूली-फूली पूरियां तैयार हो जाएंगी.

इस हैक को ट्राई करते समय रखें ये बातें
आटा हमेशा सख्त गूंथें. कुकर में पानी ज्यादा ना डालें. प्लेट को हल्का चिकना जरूर करें. सीटी लगाने की गलती ना करें. तेज आंच पर ही पूरियां अच्छे से फूलती हैं.

सेहत के लिए क्यों बेहतर है ये तरीका
डीप फ्राई पूरी में काफी ज्यादा तेल होता है, जिससे वजन बढ़ने और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. वहीं कुकर में बनी ये पूरियां हल्की होती हैं और इन्हें खाने के बाद भारीपन भी महसूस नहीं होता. जो लोग फिटनेस पर ध्यान देते हैं या घर में बच्चों और बुजुर्गों के लिए हेल्दी खाना बनाना चाहते हैं, उनके लिए ये तरीका काफी अच्छा साबित हो सकता है. स्वाद भी बना रहता है और तेल का डर भी खत्म हो जाता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment