Last Updated:
बुरहानपुर में सबसे फेमस आलू प्याज और टमाटर के पराठे बनाए जाते हैं. यह तीनों को मिक्स कर पराठा तैयार होता है. यह पराठा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसको आप आपके घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. जानिए पराठा बनाने की पूरी रेसिपी
बुरहानपुर. यदि आप भी आपके घर पर कुछ नाश्ते में चटपटा खाने की सोच रहे हैं और आपके मेहमानों को खिलाने की सोच रहे हैं तो आप मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर का फेमस आलू प्याज टमाटर पराठा तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए 1 घंटे का समय लगता है लेकिन यह बहुत ही स्वादिष्ट बनता है जो बच्चों से लेकर तो बुजुर्गों को भी पसंद आता है. लोग इसको सुबह और शाम के समय में नाश्ते में सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. आप इसको अचार या दही के साथ भी खा सकते हैं.
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में सबसे फेमस आलू प्याज और टमाटर के पराठे बनाए जाते हैं. यह तीनों को मिक्स कर पराठा तैयार होता है. यह पराठा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. इसको आप आपके घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए 1 से 2 घंटे लगते हैं. लेकिन यह चार घंटे से 6 घंटे तक खराब नहीं होते हैं और आप इसको जितना गर्म खाते हैं उतना आपको आनंद आता है. आप आपके घर पर इस आसान विधि से तैयार कर सकते हैं. इन पराठा को बच्चे और बुजुर्ग दोनों ही खाना पसंद करते हैं. आप इनको अचार दही के साथ भी खा सकते हैं.
ऐसे होता है तैयार
यदि आप भी आपके घर पर यह पराठा तैयार करने जा रहे हैं तो आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो आलू 100 ग्राम प्याज और 200 ग्राम कच्चे टमाटर लेकर आइए, आलू को उबाल लीजिए, टमाटर को बारीक काट लीजिए और प्याज को बारीक काट कर रखे. इन तीनों को मिक्स कर दीजिए, ऊपर से हल्दी डाल दीजिए, आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लीजिए और जीरे को तड़का लगा दीजिए और यह पूरा मसाला उसमें डालकर हिला लीजिए. ऊपर से आप 10 ग्राम नमक डाल दीजिए और आप चटपटा खाना चाहते हैं तो आप 50 ग्राम हरी मिर्च इसमें मिला सकते हैं और आप 1 किलो आटा गुन लीजिए और उसके पराठे बनाया उसमें यह मसला भर दीजिए, यह पराठे खट्टे-मीठे स्वादिष्ट बन जाएंगे खाने में बड़ा आनंद आएगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें