Last Updated:

Pake Aam Ki Sabji: छत्तीसगढ़ के बस्तर में पके आम की रसेदार सब्जी बहुत चाव से खाई जाती है. इसे स्थानीय भाषा में ‘आमट’ भी कहा जाता है. कम मसालों और नीम के फूलों के तड़के वाली यह सब्जी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि मिनटों में तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसकी पारंपरिक विधि…

Bastar Aamat Sabji Recipe: छत्तीसगढ़ का बस्तर अपनी अनूठी संस्कृति और खान-पान के लिए जाना जाता है. यहां पके आम की रसेदार सब्जी बहुत प्रसिद्ध है. यह सब्जी स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. एक बार चखने के बाद आप इसका स्वाद भूल नहीं पाएंगे. बस्तर में इसे बहुत पसंद किया जाता है. पके आम से बनने वाली इस खास डिश को यहां ‘आमट’ भी कहा जाता है.

नीम के फूल का तड़का
इस सब्जी की सबसे बड़ी विशेषता इसका तड़का है. इसे बनाने में बहुत कम मसालों का प्रयोग होता है. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नीम के फूलों का तड़का लगाया जाता है. नीम के फूल डालने से इसका जायका और ज्यादा बढ़ जाता है. यह सब्जी सेहत और स्वाद का बेहतरीन संगम है.

सब्जी तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
1. पके आम: चार-पांच
2. हल्दी: 1/4 छोटी चम्मच
3. मिर्च पाउडर: 1/4 छोटी चम्मच
4. नमक: स्वादानुसार
5. अदरक और लहसुन का पेस्ट
6. तेल: 10 मिली लीटर
7. नीम का फूल: 10 ग्राम

बनाने की सरल विधि
सबसे पहले पके आमों का छिलका उतार लें. अब एक कढ़ाई गर्म करें और उसमें इन छिले हुए आमों को डाल दें. इसमें हल्दी, नमक और मिर्च पाउडर मिलाकर कुछ देर तक पकाएं. जब मसाले पक जाएं, तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं. लगभग दस मिनट तक इसे पकने दें और फिर उबलने के लिए छोड़ दें.

अब एक दूसरी कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें नीम के फूल डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को सावधानी से आम की सब्जी में मिला दें. लीजिए, आपकी पारंपरिक रसेदार सब्जी तैयार है.

किसके साथ खाएं?
तैयार आम की रसेदार सब्जी को आप गरमा-गरम चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं. इसे बनाना जितना आसान है, यह खाने में उतनी ही स्वादिष्ट लगती है. घर के लोग इस सब्जी का स्वाद लेने के बाद आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें



Source link

Write A Comment