जिस साग के डंठल को ज्यादातर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, उसी से कोडरमा के कई घरों में स्वादिष्ट और पौष्टिक ग्रेवी वाली सब्जी बनाई जाती है. गांधारी साग के डंठल में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और कई जरूरी विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इस सब्जी बनाने के लिए पहले साग के डंठलों को अच्छी तरह साफ कर करीब पांच मिनट तक उबाल लिया जाता है. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर राई, प्याज, उबले आलू और डंठलों को भूनकर हल्दी, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला और टमाटर मिलाया जाता है. आखिर में कस्तूरी मेथी डालकर थोड़ी देर पकाने पर स्वादिष्ट ग्रेवी वाली सब्जी तैयार हो जाती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।