Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Apple के नए सीईओ जॉन टर्नस की LinkedIn प्रोफाइल ने सबका ध्यान खींचा है. CEO बनने के बाद भी प्रोफाइल पर पुरानी पोस्ट ही है. न बड़ी-बड़ी उपलब्धियों की लंबी सूची, न पोस्टों की भरमार. आखिर Apple के बॉस की यह सादगी क्या बताती है?
Apple CEO जॉन टर्नश की लिंक्डइन प्रोफाइल
दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक Apple का बॉस बदल गया, लेकिन उसके LinkedIn प्रोफाइल को देखकर शायद आपको यकीन ही न हो. 1 सितंबर को जॉन टर्नस ने टिम कुक की जगह CEO की जिम्मेदारी संभाल ली, लेकिन LinkedIn पर आज भी उनका पद Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग वाइस प्रेसिडेंट का ही दिख रहा है.
अब जरा उनकी प्रोफाइल देखिए. न CEO बनने की बड़ी घोषणा, न उपलब्धियों की लंबी सूची और न ही अपनी ब्रांडिंग का कोई खास शोर. प्रोफाइल में Apple के साथ उनका लंबा करियर और इंजीनियरिंग की पढ़ाई जैसी बुनियादी जानकारी है. जबकि असल में वह Apple में 2001 से हैं और कंपनी के कई बड़े हार्डवेयर प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं.
‘काम बोलने दो, प्रोफाइल नहीं’
यानी जिस दौर में नौकरी बदलने से लेकर प्रमोशन तक हर चीज LinkedIn पर बताना प्रोफेशनल पहचान का हिस्सा बन चुका है, वहीं टर्नस की डिजिटल प्रोफाइल कहती है ‘काम बोलने दो, प्रोफाइल नहीं’. उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि किसी पोस्ट में नहीं, बल्कि Apple में 25 साल से ज्यादा के काम में दिखाई देती है.
दिलचस्प बात यह भी है कि टर्नस ने हाल ही में X पर कदम रखा. वहां भी शुरुआत किसी लंबे परिचय या CEO वाली पोस्ट से नहीं हुई. उन्होंने सिर्फ hello लिखा. इस छोटे से पोस्ट पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली और एलन मस्क ने भी उन्हें बधाई दी.
टर्नस की कहानी क्यों खास
टर्नस की कहानी इसलिए खास है क्योंकि यह आज के प्रोफेशनल्स के लिए उलटा सबक देती है. हर जगह दिखना जरूरी नहीं, सही जगह सही काम करना ज्यादा जरूरी है. LinkedIn पर पद अपडेट न होने के बावजूद टर्नस Apple की सबसे बड़ी कुर्सी तक पहुंच गए. अब उनकी असली प्रोफाइल LinkedIn पर नहीं, बल्कि Apple के आने वाले फैसलों और प्रोडक्ट्स में लिखी जाएगी.
About the Author
ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्हें मीडिया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …
और पढ़ें