Last Updated:

आगरा की फूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया की घर पर आसानी से पहाड़ो वाली मैगी बनाई जा सकती है. उन्होंने कहा की इसके लिए टमाटर, प्याज़, हरा ताज़ा धनिया, हरी मिर्च, मटर आदि एकत्र कर लेना है. टमाटर और प्याज़ को बारीक़ बारीक़ काट लेना है. अब किसी साफ बर्तन में इसे बनाने के लिए तेल घी या बटर का उपयोग किया जाता है. प्याज़ को अच्छे से भून लें, फिर टमाटर और सभी सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर लें.

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा को खास व्यंजनों के लिए बेहद प्रसिद्ध माना जाता है. हर तरह का फ़ूड आगरा में आसानी से उपलब्ध हो जाता है. आज हम आपको स्पेशल पहाड़ो वाली मैगी की पुरे रेसिपी बताने जा रहे है, जिसे आप आसानी से घर में बना कर बच्चों और दोस्तों को खिला सकते है. आगरा की फ़ूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया पहाड़ो में मिलने वाली मैगी के लिए, टमाटर, मटर, हरा धनिया, प्याज़ आदि की जरूरत पड़ती है. उन्होंने कहा की आसानी से इसे घर में बनाया जा सकता है जो आपको एकदम पहाड़ो वाला स्वाद देगा.

ये चीज डालते ही मैगी तैयार

आगरा की फूड एक्सपर्ट रितिका ने बताया की घर पर आसानी से पहाड़ो वाली मैगी बनाई जा सकती है. उन्होंने कहा की इसके लिए टमाटर, प्याज़, हरा ताज़ा धनिया, हरी मिर्च, मटर आदि एकत्र कर लेना है. टमाटर और प्याज़ को बारीक़ बारीक़ काट लेना है. अब किसी साफ बर्तन में इसे बनाने के लिए तेल घी या बटर का उपयोग किया जाता है. प्याज़ को अच्छे से भून लें, फिर टमाटर और सभी सब्जियों को अच्छे से मिक्स कर लें.

इससे पहले तेल या घी में जीरा या राई जरूर डालें उसी से इसमें स्वाद आता है. इसके बाद इसमें थोड़ा पानी एड कर लें और अब कच्ची या उबली मैगी को उसमे डाल लें. करीब 5 से 10 मिनट तक उसे पकने दें, आप देखेंगे की मैगी का कलर निकल कर सामने आने लगा है वहीं इसकी खुश्बू आपको पहाड़ो की याद दिला देगी. इस तरह से आपकी पहाड़ो वाली मैगी बनकर तैयार है.

खाने वाले करेंगे तारीफ

आगरा की फ़ूड एक्सपर्ट रितिका ने कहा कि जो भी इस रेसिपी से पहाड़ो वाली मैगी खायेगा वह आपकी तारीफ करता रहेगा. उन्होंने कहा कि दरअसल घर में बनी यह मैगी स्वास्थ्य के लिए उतनी नुकसानदेय नहीं है जितनी बाजार की होती है, रितिका ने कहा की घर में ज़ब इसे बनाया जाता है तो साफ सफाई, ताज़ा और स्वच्छ सब्ज़ीयां आदि का ध्यान रखा जाता है. इसके आलावा कोई नुकसान वाले मसाले भी नहीं डाले जाते है. घर में अपने हिसाब से सब्जियों का डाला जा सकता है जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है…

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …

और पढ़ें

Source link

Write A Comment