पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरे पर अगर कोई खिलाड़ी उम्मीद की किरण बनकर उभरा है, तो वह मोहम्मद अब्बास हैं। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 36 साल के इस तेज गेंदबाज ने वह कर दिखाया, जो इससे पहले एशिया का कोई गेंदबाज नहीं कर सका था। दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में पांच विकेट लेते ही अब्बास ने मैच में कुल 9 विकेट अपने नाम कर लिए। इस तरह अब्बास ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

अब्बास ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इससे पहले पहली पारी में भी उन्होंने चार विकेट चटकाए थे। इस तरह उनका मैच में गेंदबाजी प्रदर्शन 9 विकेट पर 130 रन रहा। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 290 और दूसरी पारी में 208 रन पर सिमट गई।

लॉर्ड्स में बना नया कीर्तिमान

अब्बास ने लॉर्ड्स के मैदान पर एक टेस्ट में नौ विकेट लेने वाले पहले एशियाई तेज गेंदबाज बनने का गौरव हासिल किया। लॉर्ड्स में किसी एशियाई तेज गेंदबाज द्वारा एक टेस्ट में आठ या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अब्बास का नाम पहले से ही दर्ज है। 2018 में उन्होंने इसी मैदान पर 8/64 का शानदार प्रदर्शन किया था। अब 2026 में 9/130 के साथ उन्होंने उस प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया। इस तरह वह लॉर्ड्स 2 बार टेस्ट की दोनों पारियों में मिलाकर 8 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।

74 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा

अब्बास की उपलब्धि सिर्फ उनके मैच प्रदर्शन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज एशियाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। अब्बास ने उम्र 36 साल और 170 दिन की उम्र में ये कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज वीनू मांकड़ के नाम था, जिन्होंने 1952 में 36 साल और 68 दिन की उम्र में लॉर्ड्स में पांच विकेट लिए थे। मांकड़ का ये रिकॉर्ड करीब 74 साल तक कायम रहा, जो अब पाकिस्तानी गेंदबाज के नाम हो गया है।

लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज एशियाई गेंदबाज

  • मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान) – 36 साल, 170 दिन
  • वीनू मांकड़ (भारत) – 36 साल, 68 दिन 
  • लाला अमरनाथ (भारत) – 34 साल, 284 दिन 
  • जसप्रीत बुमराह (भारत) – 31 साल, 216 दिन
  • यासिर शाह (पाकिस्तान) – 30 साल, 73 दिन 

यह भी पढ़ें:

चोटिल कगिसो रबाडा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज से बाहर, टेस्ट सीरीज में भी खेलना मुश्किल

पाकिस्तान को बड़ा झटका, लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में भी इमाम-उल-हक का खेलना मुश्किल, ओपनिंग करने नहीं उतरे

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment