Last Updated:

Tips to Make Jhalmuri At Home: पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान सड़क किनारे मिलने वाली झालमुड़ी का स्वाद चखा था, जिसके बाद दुनियाभर में झालमुड़ी चर्चाओं का विषय बन गई. झालमुड़ी एक स्वादिष्ट और चटपटा बंगाली स्ट्रीट फूड है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. मुरमुरे, सब्जियों और मसालों से तैयार यह स्नैक स्वाद में लाजवाब होता है.

Zoom

पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान अपना काफिला रुकवाकर झालमुड़ी का स्वाद चखा था.

Bengali Jhalmuri Recipe: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का जादू चल गया है. राज्य में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाते हुए नजर आ रही है, जबकि ममता बनर्जी की टीएमसी बुरी तरह हार रही है. बंगाल में चुनावी रैली के बीच बीती 19 अप्रैल को पीएम मोदी ने अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे एक छोटे से स्टॉल पर झालमुड़ी का लुत्फ उठाया था. इसके बाद पूरी दुनिया में झालमुड़ी की खूब चर्चा हुई और लोग इसकी रेसिपी खोजने लगे. बंगाल की गलियों में मिलने वाली झालमुड़ी का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद कोई इसे भूल नहीं पाता. आज आपको बताएंगे कि बंगाल की फेमस झालमुड़ी घर पर कैसे बनाई जा सकती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी.

झालमुड़ी बंगाल का एक फेमस स्ट्रीट फूड है, जो कुरकुरे मुरमुरे, सरसों के तेल और मसालों के खास मिश्रण से तैयार किया जाता है. इसकी खासियत इसका तीखा, खट्टा और हल्का मसालेदार स्वाद है, जो हर बाइट में अलग ही मजा देता है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी आमतौर पर घर में ही उपलब्ध होती है. हाल ही में यह स्नैक तब और चर्चा में आ गया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल दौरे के दौरान इसका स्वाद चखा. इसके बाद मोदी की पसंदीदा झालमुड़ी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गई. अब हर कोई इस चटपटे और हल्के स्नैक को घर पर बनाकर उसका मजा लेना चाहता है.

घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट झालमुड़ी | How To Make Jhalmuri At Home

घर पर झालमुड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मुरमुरे लें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, उबले आलू के छोटे टुकड़े और थोड़ा सा हरा धनिया डालें. अब इसमें भुना हुआ चना, मूंगफली और चाहें तो सेव भी मिला सकते हैं, जिससे इसका क्रंच और बढ़ जाता है. यह सभी चीजें झालमुड़ी के स्वाद को और भी मजेदार बनाती हैं.

अब बारी आती है असली फ्लेवर की. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और सबसे जरूरी सरसों का थोड़ा सा तेल डालें. सरसों का तेल ही झालमुड़ी को उसका असली बंगाली टेस्ट देता है. साथ ही इसमें थोड़ा नींबू का रस डालें, जिससे इसका खट्टापन और बढ़ जाता है. अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि हर दाना मसालों से कोट हो जाए.

झालमुड़ी बनाते वक्त एक बात का खास ध्यान रखें कि इसे तुरंत सर्व करें. ज्यादा देर तक रखने से मुरमुरे नरम हो जाते हैं और इसका असली क्रंच खत्म हो जाता है. आप इसे शाम के स्नैक के रूप में, चाय के साथ या हल्की भूख लगने पर झटपट बना सकते हैं. यह हेल्दी भी है और स्वाद में भी लाजवाब. अगर आप भी घर बैठे स्ट्रीट फूड का मजा लेना चाहते हैं, तो झालमुड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन है. कम समय में बनने वाली यह रेसिपी स्वाद और हेल्थ दोनों का अच्छा कॉम्बिनेशन देती है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment