नागौर: अगर आपके घर में रात के बचे हुए चावल रखे हैं और आप उन्हें नया स्वाद देना चाहते हैं, तो पनीर शेजवान फ्राइड राइस ट्राई कर सकते हैं. खास बात यह है कि इस डिश में यदि राजस्थानी अंदाज का हल्का तड़का जोड़ दिया जाए, तो इसका स्वाद और भी शानदार हो जाता है. राजस्थान में जहां मसालेदार और चटपटे व्यंजन पसंद किए जाते हैं, वहीं यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगी. इसे सुबह के नाश्ते, शाम के स्नैक्स या फिर लंच और डिनर में भी आसानी से परोसा जा सकता है.
पनीर शेजवान फ्राइड राइस बनाने की ये है रेसिपी
राजस्थानी अंदाज में पनीर शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर बारीक कटा लहसुन और अदरक डालकर खुशबू आने तक भून लें. इसके बाद लाल, हरी और पीली शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियां हल्की क्रंची बनी रहें. अब इसमें पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद कुरकुरे तले हुए पनीर के टुकड़े और स्वादानुसार नमक डालें. इसके बाद आखिर में शेजवान चटनी मिलाकर तेज आंच पर सभी सामग्री को अच्छी तरह टॉस करें. इस रेसिपी में अलग से किसी सॉस की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि शेजवान चटनी ही पूरा स्वाद दे देती है.
बचे हुए चावल का ऐसे करें बेहतरीन उपयोग