Last Updated:

Instant Idli Pops Recipe : बच्चों के टिफिन बॉक्स में रोज क्या पैक करें? अगर आप भी इस सवाल से परेशान रहती हैं, तो इस बार बोरिंग टिफिन को कहें अलविदा. पोहा और सूजी से झटपट बनने वाले ये कलरफुल और क्रिस्पी ‘इंस्टेंट इडली पॉप्स’ बच्चों के फेवरेट बनने वाले हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद शानदार और स्वादिष्ट रेसिपी—इंस्टेंट इडली पॉप्स.

Instant Idli Pops Recipe : रोज सुबह स्कूल के टिफिन बॉक्स(Healthy School Snack) में क्या पैक किया जाए, यह हर माता-पिता के लिए एक बड़ा सवाल होता है. बच्चे अक्सर वही टिफिन खाना पसंद करते हैं जो देखने में रंग-बिरंगे और खाने में चटपटे हों. अगर आपके बच्चे भी रोज-रोज वही बोरिंग टिफिन खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद शानदार और स्वादिष्ट रेसिपी इंस्टेंट इडली पॉप्स. सूजी और पोहे से बनने वाले ये पॉप्स न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं.

क्यों खास है यह रेसिपी?
पारंपरिक इडली से अलग, इन इडली पॉप्स का छोटा और गोल आकार बच्चों को बहुत लुभाता है. इसे बनाना बेहद आसान है और यह झटपट बनकर तैयार हो जाता है. इसमें गाजर, बीटरूट और बीन्स जैसी सेहतमंद सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बच्चों को अनजाने में ही सही पोषण मिल जाता है.

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद शानदार और स्वादिष्ट रेसिपी—इंस्टेंट इडली पॉप्स.

आवश्यक सामग्री:
पोहा: 1 कप
सूजी (सेमोलिना): 1/2 कप
दही: 1 कप
गाजर: 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
बीन्स: 1/4 कप (बारीक कटी हुई)
चुकंदर (बीटरूट): 1/4 कप (बारीक कटा हुआ)
अदरक: 2 इंच टुकड़ा
पानी: 1/2 कप
नमक: स्वादानुसार
लाल मिर्च फ्लेक्स: 1/2 बड़ा चम्मच
हींग: एक चुटकी
भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

तड़के के लिए:
घी – 1 छोटा चम्मच
राई (मस्टर्ड सीड्स) – 1 छोटा चम्मच
सफेद तिल – 1 बड़ा चम्मच
करी पत्ते – 10-12
इडली चटनी पाउडर / इडली पोड़ी – 2 बड़ा चम्मच

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment