Last Updated:

Wheat Flour Sweet Cheela Recipe: मानसून के मौसम में गर्मागर्म और स्वादिष्ट नाश्ता दिन की शुरुआत को खास बना देता है. ऐसे में गेहूं के आटे का मीठा चीला एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है. इसे गेहूं का आटा, गुड़ या चीनी, सौंफ, इलायची और घी की मदद से आसानी से तैयार किया जा सकता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से मुलायम यह चीला हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. बारिश के मौसम में चाय के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह झटपट बनने वाली रेसिपी न केवल स्वाद से भरपूर है, बल्कि लंबे समय तक पेट भी भरा रखती है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा: मानसून का मौसम आते ही सुबह की चाय के साथ कुछ मीठा और टेस्टी खाने का मन होने लगता है. लेकिन रोज-रोज ऐसी डिश बनाना आसान नहीं होता हैं. जिसमें ज्यादा समय और मेहनत करनी पड़े। अगर आप भी बारिश के मौसम में झटपट बनने वाला और स्वाद से भरपूर नाश्ता बनना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसी रेसिपी से रूबरू करवा रहें हैं. जो मस्त और टेस्टी भी हैं. ऐसे में घर पर गेहूं के आटे का मीठा चीला बना सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाती है बल्कि घर में मौजूद सामान से ही आसानी से बनाई जा सकती है.

इस चीले की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी खास या महंगे इंग्रीडिएंट की जरूरत नहीं पड़ती हैं. बस रोटी बनाने वाला गेहूं का आटा, दूध या पानी, चीनी या फिर गुड़ और थोड़ा-सा इलायची पाउडर मिलाकर इसका बैटर तैयार किया जा सकता है. अगर घर में बादाम, काजू, किशमिश या दूसरे ड्राई फ्रूट्स हों तो उन्हें भी इसमें मिला सकते हैं. इससे स्वाद के साथ-साथ इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू भी बढ़ जाती है.

गेहूं के आटे का मीठा चीला
पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि गेहूं के आटे का मीठा चीला बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप गेहूं का आटा लें और उसमें 2-3 बड़े चम्मच चीनी या गुड़ का पाउडर, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और चाहें तो चुटकीभर नमक मिलाएं. अब इसमें धीरे-धीरे आधा कप दूध डालते हुए स्मूद बैटर तैयार करें. जरूरत पड़ने पर थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं. इसके बाद कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बैटर को 5-10 मिनट के लिए रख दें. अब तवा गर्म करें, उस पर थोड़ा घी लगाएं और एक कलछी बैटर डालकर गोल आकार में फैलाएं. धीमी से मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें. यह सुबह के नाश्ते में मीठा चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

गेहूं के आटे का मीठा चीला जरूर ट्राई करें
खासकर बारिश के मौसम में गरमा-गरम चाय या दूध के साथ इसका कॉम्बिनेशन और भी मजेदार लगता है. अगर रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस मानसून गेहूं के आटे का मीठा चीला जरूर ट्राई करें. कम मेहनत, कम खर्च और शानदार स्वाद वाली यह रेसिपी आपके घर के हर सदस्य को पसंद आएगी. एक बार बनाने के बाद यकीनन इसे बार-बार खाने और बनाने का मन करेगा.

About the Author

Jagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment