Last Updated:
Crispy Bread Pakora Tips: घर पर बाजार जैसा कुरकुरा और स्वादिष्ट ब्रेड पकोड़ा बनाना मुश्किल नहीं है. सही बैटर, मध्यम आंच और कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप बिल्कुल ठेले जैसा स्वाद पा सकते हैं. चाय के साथ यह स्नैक हर मौसम में लोगों का फेवरेट रहता है.
अगर आप चाहते हैं कि आपका ब्रेड पकोड़ा बिल्कुल बाजार जैसा बने, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. बैटर सही होना चाहिए, तेल ज्यादा ठंडा या बहुत ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. पकोड़े को मध्यम आंच पर तलना सबसे जरूरी है. इसके अलावा अगर आप बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा मिला दें, तो पकोड़ा और ज्यादा क्रिस्पी बनता है.
गर्मी का मौसम हो या ठंडी का ब्रेड पकोड़ा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. बाहर ठेले पर मिलने वाला गरमा-गरम ब्रेड पकोड़ा अपनी खुशबू और स्वाद से हर किसी को खींच लेता है, लेकिन कई बार बाहर का खाना साफ सफाई और तेल की वजह से ठीक नहीं लगता, इसलिए लोग घर पर ही वही स्वाद पाना चाहते हैं. अच्छी बात ये है कि ब्रेड पकोड़ा बनाना बहुत मुश्किल नहीं है, बस कुछ आसान टिप्स और सही तरीका अपनाने की जरूरत होती है.
मध्यम आंच पर पकोड़ों को तब तक तलें जब तक वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं. जल्दी-जल्दी पलटने की बजाय उन्हें थोड़ा समय दें, ताकि वे अच्छे से पकें. जब पकोड़े तैयार हो जाएं, तो उन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. अब गरमा गरम ब्रेड पकोड़ा चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको सही सामग्री का ध्यान रखना होगा. अच्छी क्वालिटी की ब्रेड लें, ताकि पकोड़ा टूटे नहीं. उबले हुए आलू इस रेसिपी का दिल होते हैं, इसलिए उन्हें अच्छे से मैश करें. इसके अलावा बेसन, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, अजवाइन और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है. थोड़ा सा हरी धनिया और चाट मसाला डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप चाहें तो इसमें हल्की अदरक भी डाल सकती हैं, जिससे स्वाद और बढ़िया हो जाता है.
अब ब्रेड के स्लाइस लें और उन पर तैयार आलू की स्टफिंग फैलाएं. चाहें तो दो स्लाइस को एक साथ रखकर सैंडविच बना लें और फिर उसे बीच से काट लें. अब हर पीस को बेसन के बैटर में अच्छी तरह डुबोएं. ध्यान रखें कि ब्रेड पूरी तरह कवर हो जाए. कड़ाही में तेल गरम करें और जब तेल ठीक से गरम हो जाए, तब इसमें ब्रेड डालें.
वहीं, अगर आप कम तेल खाना चाहते हैं, तो आप इसे एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं. इसके लिए पकोड़े को हल्का सा तेल लगाकर एयर फ्रायर में रखें और 180 डिग्री पर पकाएं. इससे स्वाद भी बना रहेगा और तेल भी कम लगेगा.
अब एक बर्तन में बेसन लें और उसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च और अजवाइन डालें. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए इसका घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर ना ज्यादा पतला हो और ना ज्यादा गाढ़ा. सही बैटर वही होता है जो ब्रेड पर अच्छे से चिपक जाए. अगर बैटर बहुत पतला होगा तो पकोड़ा कुरकुरा नहीं बनेगा.