Last Updated:

Instant Mango Pickle Recipe: गर्मियों में आम का अचार खाने का मजा ही अलग होता है, लेकिन पारंपरिक अचार बनाने में काफी समय लग जाता है. ऐसे में रेशु द्रोलिया की इंस्टेंट आम अचार रेसिपी तेजी से पसंद की जा रही है. इस तरीके में न धूप में सुखाने की जरूरत है और न कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है. सिर्फ 10 मिनट में चटपटा और मसालेदार आम का अचार तैयार हो सकता है. इसमें भुने मसालों, सरसों के तेल और कच्चे आम का शानदार स्वाद मिलता है. अगर आप भी झटपट स्वादिष्ट अचार बनाना चाहते हैं, तो यह आसान तरीका जरूर ट्राई करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आम अचार रेसिपी

Instant Mango Pickle Recipe: गर्मी का मौसम शुरू होते ही घरों में कैरी और आम की खुशबू फैलने लगती है. इसी मौसम में लोग तरह-तरह के आम के अचार बनाकर पूरे साल के लिए स्टोर करते हैं. दाल चावल हो, पराठा हो या सादा खाना, आम का चटपटा अचार हर खाने का स्वाद बढ़ा देता है. कई लोगों के लिए तो खाने की थाली अचार के बिना अधूरी लगती है. लेकिन पारंपरिक तरीके से अचार बनाने में काफी मेहनत लगती है. पहले आम काटना, फिर धूप में सुखाना, मसाले तैयार करना और कई दिनों तक उसे पकने देना, यह सब हर किसी के लिए आसान नहीं होता. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे तरीके ढूंढते हैं जो जल्दी तैयार हो जाएं और स्वाद में भी कमाल हों. यही वजह है कि इंस्टेंट आम का अचार तेजी से लोगों की पसंद बन रहा है.

सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो सकता है स्वादिष्ट अचार
फूड क्रिएटर रेशु द्रोलिया ने आम का ऐसा इंस्टेंट अचार बनाने का तरीका बताया है, जिसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता. खास बात यह है कि इसमें धूप दिखाने या लंबे समय तक स्टोर करने की जरूरत नहीं पड़ती. इस अचार में छोटे कटे और हल्के क्रश किए हुए आम का इस्तेमाल किया जाता है. इससे मसाले जल्दी अंदर तक पहुंच जाते हैं और अचार तुरंत स्वाद पकड़ लेता है. यही वजह है कि यह झटपट तैयार हो जाता है.

अचार के लिए सही कैरी चुनना भी है जरूरी
स्वादिष्ट अचार बनाने के लिए सही कैरी का चुनाव बहुत जरूरी होता है. कोशिश करें कि कच्चे और सख्त आम लें जिनमें खट्टापन अच्छा हो. ज्यादा पके आम इस्तेमाल करने से अचार जल्दी खराब हो सकता है और स्वाद भी सही नहीं आता. कैरी को अच्छी तरह धोकर सुखा लें ताकि उसमें नमी न रहे. नमी रहने पर अचार जल्दी खराब हो सकता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कैरी, मिर्च और अदरक की तैयारी ऐसे करें
इस इंस्टेंट अचार की सबसे खास बात इसका टेक्सचर है. पारंपरिक अचार की तरह बड़े टुकड़ों की जगह इसमें छोटे और हल्के क्रश किए हुए आम इस्तेमाल किए जाते हैं. सबसे पहले कैरी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब इन्हें चॉपर या मिक्सर में हल्का दरदरा क्रश कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट न बने. इसी तरह हरी मिर्च और अदरक को भी मोटा-मोटा क्रश कर लें. इससे हर बाइट में तीखापन और स्वाद बराबर आता है. क्रश की हुई कैरी मसालों को जल्दी सोख लेती है, जिससे अचार तुरंत खाने लायक बन जाता है.

भुने मसाले ही लाते हैं असली स्वाद
अचार का असली मजा उसके मसालों में होता है. जीरा, सौंफ, काली सरसों, पीली सरसों, मेथी दाना, अजवाइन और कलौंजी को धीमी आंच पर हल्का भून लें. भूनने से मसालों की खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ जाते हैं. साथ ही उनमें मौजूद नमी भी खत्म हो जाती है. ध्यान रखें कि मसाले ज्यादा न जलें वरना स्वाद कड़वा हो सकता है. जब मसाले ठंडे हो जाएं, तब उन्हें दरदरा पीस लें. बारीक पाउडर बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि मोटा मसाला अचार को शानदार टेक्सचर देता है.

हल्दी, लाल मिर्च और हींग से आता है असली चटपटा स्वाद
अब तैयार मसाले को क्रश किए हुए आम, अदरक और हरी मिर्च में मिला दें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हींग डालें. हींग इस अचार का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. साथ ही यह पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है. नमक सही मात्रा में डालना जरूरी है क्योंकि यही अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करता है. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं ताकि हर टुकड़े पर मसाला बराबर चढ़ जाए.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment