Last Updated:
अगर आप मटन खाने के शौकीन हैं और कुछ अलग, स्वादिष्ट व हल्के मसालों वाला मटन ट्राई करना चाहते हैं, तो मटन चंगेजी आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. मऊ के गालिबपुर स्थित अलबैक रेस्टोरेंट का यह खास मटन चंगेजी अपने बेहतरीन स्वाद और खास रेसिपी के कारण लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यही वजह है कि हर उम्र के लोग इसे पसंद कर रहे हैं.
यदि आप मटन खाने के शौकीन हैं और कुछ स्पाइसी मटन खाना चाहते हैं, तो मटन चंगेजी आप के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है. इस मटन की खास बात यह है कि यह मटन बीमार लोग भी खा सकते हैं. यही वजह है कि अलबैक का मटन चंगेजी हर कोई खाना चाह रहा है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना कर खा सकते हैं, तो आईए जानते हैं पूरी रेसिपी.
लोकल 18 से बात करते हुए मऊ जनपद के गालिबपुर स्थित अल बैक रेस्टोरेंट के ओनर इकबाल अहमद बताते हैं कि उनके यहां एक अलग ही तरीके से मटन चंगेजी बनाया जाता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं.
खास बात ये है कि इस मटन चंगेजी को बीमार लोग भी खा सकते हैं, क्योंकि इसकी बनावट ही ऐसी है कि यह किसी को नुकसान नहीं करती है. यही वजह है कि इसे हर कोई खाना पसंद कर रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दरअसल, अक्सर लोग बीमार होने पर मटन या चिकन नहीं खाना चाहते हैं, लेकिन उनके यहां का बनाया गया मटन चंगेजी हर कोई खाना पसंद करता है और यहां इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, क्योंकि इसका स्वाद भी बेहतर है और यह बीमार लोगों को भी नुकसान नहीं करता है.
इस मटन चंगेजी को बनाने के लिए धनिया पत्ती, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का अधिक इस्तेमाल किया जाता है और नाम मात्र का मसाला डाला जाता है. यही वजह है कि बीमार लोग भी इसे खा सकते हैं, लेकिन इसका स्वाद बेहतरीन होता है.
इस मटन को बनाने के लिए सबसे पहले मटन को प्याज के साथ अच्छे से भून लिया जाता है. फिर इसमें हल्का प्याज, लहसुन और मसाला डालकर अच्छी तरह पकाया जाता है. लगभग 25 से 30 मिनट में यह मटन चंगेजी आसानी से तैयार हो जाता है, जो लोगों को बेहतरीन स्वाद देता है.
अगर आप इसे रेस्टोरेंट में खाना चाहते हैं, तो 900 रुपए में फुल प्लेट (12 पीस) मिलेगी और 450 रुपए में हाफ प्लेट (6 पीस) उपलब्ध होगी, जिसे पूरा परिवार आसानी से खा सकता है. यहां का स्वाद अलग और खास है, जो सभी को पसंद आता है.
यदि आप इस मटन चंगेजी को घर पर बनाना चाहते हैं, तो अलबैक के ओनर इकबाल अहमद द्वारा बताई गई रेसिपी अपनाकर इसे तैयार कर सकते हैं, जिससे आपको रेस्टोरेंट जैसा बेहतरीन स्वाद मिलेगा.