Last Updated:

रक्षाबंधन पर आप घर पर ही सूजी और बेसन से स्वादिष्ट बर्फी बना सकती हैं. रांची की गृहणी नेहा कुमारी ने इसे बनाने की बेहद आसान विधि बताई है. कड़ाही में घी, सूजी, बेसन, ड्राई फ्रूट्स और गाढ़ा दूध मिलाकर यह बर्फी झटपट तैयार हो जाती है. यह बाजार की मिठाई से ज्यादा स्वादिष्ट होती है.

ख़बरें फटाफट

रांची: रक्षाबंधन में बाजार से कई बार बहने मिठाई खरीद कर लाती है. लेकिन इस बार आप अपने हाथों से बना कर खिला सकते हैं. सूजी और बेसन दोनों को मिलाकर घी, दूध और केसर के साथ बहुत ही बढ़िया बर्फी बनाया जाता है. जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. खास बात है कि इसे बनाना भी आसान है, वो भी बस कुछ ही मिनटों में. रांची की गृहणी नेहा कुमारी ने बहुत अच्छे से समझाया है.

घर पर सूजी और बेसन की स्वादिष्ट बर्फी बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तीन बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें. फिर इसमें काजू, किशमिश और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर फ्राई करें और एक कटोरी में निकाल लें. इसके बाद उसी घी में सूजी डालकर हल्का भूनें.
  • अब सूजी में चार चम्मच बेसन मिलाएं और दोनों को तब तक अच्छे से भूनें जब तक कि वे गोल्डन ब्राउन (सुनहरे) न हो जाएं. अगर जरूरत महसूस हो, तो थोड़ा और घी डाल सकते हैं.
  • इसके बाद कड़ाही में एकदम गाढ़ा मलाईदार दूध और आधा चम्मच घी डालें. इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि पूरा दूध सूख न जाए और मिश्रण हलवे जैसा गाढ़ा न हो जाए.
  • अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाएं या बटर पेपर बिछाएं। कड़ाही से मिश्रण निकालकर थाली में रखें और उसे रोटी की तरह गोल और मोटी परत में एकसमान फैला लें. ऊपर से फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स सजाएं.

सेट होने के लिए कुछ देर छोड़ दें.
इस मिश्रण को पंखे के नीचे 1-2 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. जब यह अच्छे से जम जाए, तो चाकू की मदद से इसे बर्फी के आकार में काट लें. लीजिए, आपकी लाजवाब होममेड बर्फी तैयार है! इसे चाव से खाइये और रिश्तेदारों-दोस्तों को भी परोसिए.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment