Last Updated:

How to Make Brinjal Baingan Pickle: बैंगन की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसका अचार चखा है? बैंगन का अचार बाजार में आसानी से नहीं मिलता और इसे घर पर बनाना भी बाकी अचारों के मुकाबले थोड़ा मुश्किल माना जाता है. इसकी खास वजह है बैंगन में मौजूद पानी, जिसे निकालने में कई घंटे लगते हैं. सही तरीके से तैयार किया जाए तो इसका स्वाद इतना अलग होता है कि बैंगन पसंद करने वालों को यह खूब पसंद आ सकता है. फूड एक्सपर्ट निशा सैनी ने बताया कि बैंगन का अचार बनाने के लिए बैंगन को किस तरह तैयार करें, कौन से मसाले डालें और इसे खराब होने से बचाने के लिए किन बातों का ध्यान रखें. आइए जानते हैं आसान टिप्स.

How to Make Brinjal Baingan Pickle: बैंगन की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी इसका अचार खाया है. बैंगन का अचार बाजार में आसानी से नहीं मिलता और इसे घर पर बनाना भी थोड़ा मुश्किल माना जाता है. इसकी वजह यह है कि बैंगन में पानी ज्यादा होता है, जिससे अचार जल्दी खराब हो सकता है. हालांकि, अगर इसे सही तरीके से तैयार किया जाए तो घर पर स्वादिष्ट बैंगन का अचार बनाया जा सकता है.

इसे बनाने में दूसरे अचार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा समय लगता है. बैंगन से पहले उसका पानी निकालना पड़ता है और इसके बाद उसे कुछ घंटे धूप में सुखाना भी जरूरी होता है. मेहनत थोड़ी ज्यादा जरूर है, लेकिन अचार तैयार होने के बाद इसका स्वाद ऐसा होता है कि लोग उंगलियां चाटते रह जाते हैं. खास बात यह है कि बैंगन का अचार लंबे समय तक रखने के लिए नहीं बनाया जाता. इसे कम मात्रा में बनाकर करीब 15 से 20 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लेना बेहतर होता है.

इस तरह तैयार करें बैंगन का अचार

फूड एक्सपर्ट निशा सैनी ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि बैंगन का अचार कम मात्रा में बनाना चाहिए. इसे बनाने के लिए गोल या लंबे, दोनों तरह के बैंगन इस्तेमाल किए जा सकते हैं. सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह धो लें और फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब कटे हुए बैंगन में नमक और हल्दी लगाकर करीब 5 से 6 घंटे के लिए रख दें. इससे बैंगन के अंदर का पानी बाहर निकल जाएगा. अचार के लिए यह काम बहुत जरूरी है, क्योंकि बैंगन में पानी रह जाने पर अचार जल्दी खराब हो सकता है.

मसालों से बढ़ेगा अचार का स्वाद

इसके बाद बैंगन को धूप में अच्छी तरह सुखा लें. अचार के लिए लाल मिर्च, हल्दी, सौंफ, मेथी, धनिया और पीली सरसों जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. अब एक बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें सरसों डालने के बाद हरी मिर्च, लहसुन और अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े डाल दें. इन्हें करीब 2 मिनट तक अच्छी तरह भूनें. इसके बाद धूप में सुखाए हुए बैंगन डालकर करीब 1 मिनट तक चलाते हुए मिला लें.

आखिर में मसाले डालकर करें तैयार

बैंगन को मिलाने के बाद गैस बंद कर दें. अब इसमें तैयार किए गए मसाले डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. स्वाद के हिसाब से नमक भी डाल दें. अचार को कुछ देर ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसे साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रख लें. इस तरह तैयार बैंगन का अचार तुरंत खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

About the Author

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment