Last Updated:

BRICS Summit 2026 की Welcome Kit में भारत के अलग-अलग राज्यों के स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है. इसमें बिहार का सत्तू-मखाना, ओडिशा की Koraput Coffee और गुजरात के पारंपरिक हस्तशिल्प शामिल हैं, जो विदेशी मेहमानों तक भारत की लोकल पहचान पहुंचा रहे हैं…

Zoom

BRICS Summit में ओडिशा की मशहूर Koraput Coffee ने खींचा ध्यान.

18वें BRICS Summit की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है. दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में कूटनीति और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के साथ भारत की सांस्कृतिक और स्थानीय पहचान की झलक भी देखने को मिल रही है. सम्मेलन में शामिल भारतीय और विदेशी पत्रकारों के लिए तैयार किए गए खास मीडिया किट में देश के अलग-अलग हिस्सों के स्थानीय उत्पादों को जगह दी गई है. इनमें बिहार का सत्तू और मखाना, गुजरात के पारंपरिक हस्तशिल्प और ओडिशा की मशहूर कोरापुट कॉफी शामिल हैं. इस पहल के जरिए भारत के अलग-अलग राज्यों की खासियतों और स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मेहमानों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है.

बिहार की पहचान भी इस बार BRICS Summit के जरिए वैश्विक मंच तक पहुंच रही है. तैयार की गई Welcome Kit में बिहार के पारंपरिक और लोकप्रिय उत्पाद सत्तू और मखाना को शामिल किया गया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि सत्तू और मखाना बिहार के स्वाद, परंपरा और उद्यमिता की पहचान हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए इसे ‘Local to Global’ की सोच से जोड़ा. BRICS Summit में बिहार के इन स्थानीय उत्पादों को जगह मिलना राज्य के पारंपरिक खान-पान और स्थानीय कारोबार को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.



Source link

Write A Comment