अगर आपको चाट खाना पसंद है, तो पटना स्टाइल पापड़ी दही वड़ा घर पर आसानी से बना सकते हैं. गर्मियों में कुरकुरी पापड़ी, नरम वड़ा, ठंडी दही और मीठी-खट्टी चटनी का स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. इसे बनाने के लिए पापड़ी, ठंडी गाढ़ी दही, वड़ा, मीठी चटनी, हरी चटनी, भुना जीरा, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, चाट मसाला, सेव और अनार के दाने की जरूरत होती है. सबसे पहले पापड़ी को दही और मीठी चटनी में डुबोकर प्लेट में रखें. इसके ऊपर वड़ा डालें और फिर मसाले छिड़कें. बाद में ठंडी दही, मीठी और हरी चटनी डालकर ऊपर से सेव और अनार के दाने से सजाएं.