Last Updated:
Deoghar Famous Food: देवघर में सालभर पूजा-आराधना के लिए देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं. वैसे तो यह शहर देवों की नगरी के नाम से जाना जाता है लेकिन यहां कई ऐसी लोकल फूड आइटम हैं जो बेहद प्रसिद्ध हैं. अगर आप खाने के शौकीन हैं और देवघर आए हैं तो इन व्यंजनों का स्वाद लेना बिल्कुल भी ना भूलें.
देवघर में सुबह की शुरुआत अक्सर दही-चूड़ा और सब्जी से होती है. घर हो या काम पर निकलने की तैयारी, यह नाश्ता खूब पसंद किया जाता है. दही-चूड़ा खाने के बाद पेट भी हल्का और ठंडा रहता है. स्थानीय लोग इसे अपने रोजमर्रा के नाश्ते का खास हिस्सा मानते हैं. किसी को ऑफिस जाना हो या सुबह किसी को बाहर जाना हो वे इसे खाकर ही घर से निकलते हैं. देवघर आएं तो इस देसी नाश्ते का स्वाद जरूर चखें.
देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के दर्शन के बाद अगर आपका मन कुछ चटपटा और देसी खाने का हो रहा है तो देवघर की गलियों में मिलती है चटपटा लोकल फूड घुगनी-मुढ़ी, जिसे यहां के स्थानीय लोग ‘मिलोनी’ के नाम से भी जानते हैं. मंदिर के आसपास पत्ते की प्लेट में यह चटपटा नाश्ता खूब मिलता है. मुढ़ी, चूड़ा, चना की सब्जी, समोसा और पकौड़े इसमें खासतौर पर दिए जाते हैं. ऊपर से नमक-मिर्च और भुजिया इसका स्वाद और बढ़ा देते हैं. चटपटा खाने के शौकीन हैं तो देवघर की मिलोनी जरूर ट्राई करें.
बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर का नाम आते ही लोगों के जेहन में मंदिर, पूजा और प्रसाद के साथ पेड़े का नाम भी आता है. देवघर में पेड़ा सिर्फ एक मिठाई नहीं, बल्कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा का एक खास हिस्सा बन चुका है. बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास की गलियों में पेड़े की कई दुकानें देखने को मिलती हैं. दूर-दराज से देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने के बाद पेड़ा खरीदते हैं. कई लोग दुकान पर ही इसका स्वाद लेते हैं तो कई लोग डिब्बे में पैक कराकर अपने साथ घर ले जाते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
देवघर मंदिर गली के आसपास रसगुल्ला और केसर वाले दही का भी खूब क्रेज है. मीठे रसगुल्ले के साथ ठंडा और मलाईदार केसर दही का स्वाद अलग ही है. पीला हो या सफेद, यहां के रसगुल्ले लोगों को खूब पसंद आते हैं. पूजा के बाद श्रद्धालु इस मीठे कॉम्बिनेशन का आनंद लेते दिखते हैं. देवघर आए हैं तो इस देसी मिठास को चखना मत भूलिएगा.
देवघर का मनभोग यहां की खास मिठाइयों में अपनी अलग पहचान रखता है. खोवा, आटा, दूध, घी और इलायची से इसे खास तरीके से तैयार किया जाता है. ऊपर से ड्राईफ्रूट्स इसका स्वाद और भी शानदार बना देते हैं. मंदिर गली के आसपास कुछ चुनिंदा दुकानों में मनभोग आसानी से मिल जाता है. देवघर की मिठास को करीब से जानना है तो मनभोग जरूर खाएं.
देवघर का पराठा भी यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बीच खूब लोकप्रिय है. मंदिर के पास एक पूरी गली पराठे के लिए मशहूर है. यहां पराठा वजन के हिसाब से तैयार किया जाता है और कई तरह के स्वाद मिलते हैं. मंदिर में पूजा के बाद भूख लगे तो श्रद्धालु सीधे पराठा गली पहुंच जाते हैं. दिन हो या रात, यहां पहुंचकर गरमा-गरम पराठे का मजा लिया जा सकता है.
यहां के खास लोकल स्वाद में मटन अट्ठे का नाम भी शामिल है. नॉनवेज पसंद करने वालों के लिए यह मटन अपने अलग स्वाद के लिए जाना जाता है. इसे बनाने में शुद्ध घी का इस्तेमाल किया जाता है और पानी नहीं डाला जाता. लोहे की कड़ाही में पकने से इसका स्वाद और खुशबू और भी खास हो जाती है. देवघर आएं और नॉनवेज खाते हैं तो मटन अट्ठे का स्वाद जरूर लें.