फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना पहुंचने में कामयाब रही है, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ हुए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले को उन्होंने आखिरी समय में सिर्फ 7 मिनट के अंदर 2 गोल करने के साथ 2-1 के अंतर से अपने नाम किया था। अब खिताबी मैच में अर्जेंटीना की टीम का सामना स्पेन से होगा। वहीं इस पूरे वर्ल्ड कप के दौरान अर्जेंटीना को लेकर मुकाबलों रेफरी को लेकर पक्षपातपूर्ण फैसले लेने के आरोप लगते हुए देखने को मिले जिसके चलते काफी आलोचना भी देखने को मिली। अब फाइनल में पहुंचने के बाद अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने आलोचकों को जवाब देने के साथ कहा है कि हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं दिया गया।
हमारी टीम के पास अंतिम क्षणों में वापसी करने की ताकत
लियोनल मेसी ने स्पेन के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले अर्जेंटीना टीम की हो रही लगातार आलोचना के बीच दिए बयान में कहा है कि हमारी टीम के पास अंतिम क्षणों में पिछड़ने के बाद वापसी करने की क्षमता और उसी के दम पर हमने जीत हासिल की है, जिसमें किसी चीज का हाथ नहीं है। बता दें कि अर्जेंटीना ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 85वें मिनट तक 0-1 से पिछड़ने के बाद 7 मिनट के अंदर दो करने के साथ 2-1 से जीत हासिल करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई। मेसी ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद कहा था कि पिछले चार साल में हमने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है फिर चाहे आपको यह पसंद हो या ना हो और फिर चाहे आप कुछ भी कहें। हमने फिर से खुद को दुनिया की शीर्ष दो टीमों में स्थापित कर लिया है। यह साबित करता है कि हमने जो कुछ भी किया है वह कोई संयोग नहीं है। हमें कुछ भी थाली में सजाकर नहीं दिया गया। लगातार दो विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की उपलब्धि बहुत कम टीम ने हासिल की हैं और हमने यह कर दिखाया है।
पहली बार मेसी के पास गोल्डन बूट जीतने का भी मौका
अर्जेंटीना टीम के फाइनल में पहुंचने के साथ ही लियोनल मेसी के पास पहली बार गोल्डन बूट जीतने का भी मौका है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में गोल्डन बूट की रेस में अभी मेसी 8 गोल और चार असिस्ट के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं, जिसमें किलियन एमबापे से उन्हें टक्कर जरूर मिल रही है जो फ्रांस और इंग्लैंड के बीच में थर्ड पोजीशन के लिए होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। मेसी ने अब तक अपने करियर में गोल्डन बूट नहीं जीता है।
ये भी पढ़ें
अर्जेंटीना ने सेमीफाइनल में जीत के जश्न के दौरान की बड़ी गलती, अब FIFA ले सकता है बड़ा एक्शन
अर्जेंटीना ने 7 मिनट के अंदर 2 गोल कर पलटा खेल, इंग्लैंड को सेमीफाइनल में दी 2-1 से मात