Last Updated:
जमशेदपुर में परसुडीह के ग्रामीण इलाके में एक छोटी सी दुकान है. यहां मशहूर केस्टो आलू चॉप मिलता है.इसका स्वाद लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. यहां मुख्य रूप से आलू चॉप, समोसा और वेजिटेबल चॉप मिलती है. गरमा-गरम तेल में तली हुई ये चीजें न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि इनकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है.
जमशेदपुर शहर में आपको कई बड़े और फेमस फूड जॉइंट्स मिल जाएंगे, जहां हर दिन लोगों की भीड़ लगी रहती है. लेकिन अगर आप असली स्वाद और परंपरा का अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको शहर से थोड़ा बाहर, परसुडीह के ग्रामीण इलाके का रुख करना होगा. यहां एक छोटी सी दुकान है, जो अपने नाम से नहीं बल्कि अपने स्वाद और पहचान से पूरे इलाके में “लैंडमार्क” बन चुकी है.यहां मशहूर “केस्टो आलू चॉप मिलता है.
यह दुकान देखने में भले ही साधारण हो, लेकिन इसका स्वाद लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह दुकान दिनभर नहीं, बल्कि सिर्फ 3 घंटे के लिए ही खुलती है.यहां इन 3 घंटों में इतनी भीड़ उमड़ती है कि लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है.
समोसा और वेजिटेबल चॉप मिलती
यहां मुख्य रूप से आलू चॉप, समोसा और वेजिटेबल चॉप मिलती है. गरमा-गरम तेल में तली हुई ये चीजें न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि इनकी खुशबू दूर से ही लोगों को अपनी ओर खींच लेती है. हर बाइट में आपको घर जैसा स्वाद और देसीपन महसूस होता है. दुकान के संचालक जरबंधु बेरा बताते हैं कि यह उनकी तीसरी पीढ़ी है, जो इस दुकान को चला रही है. उनके अनुसार, हमने हमेशा शुद्धता, अच्छे तेल और साफ-सफाई का खास ध्यान रखा है. यही वजह है कि लोगों का भरोसा आज भी हम पर कायम है. उनकी यही सोच इस दुकान को खास बनाती है.
यह दुकान सिर्फ 3 घंटे खुलता
यहां नाश्ता करने आए 60 वर्षीय प्रशांत किशोर बताते हैं, मैं उनके दादाजी के समय से यहां आ रहा हूं. जो स्वाद था, वही आज भी बरकरार है. अब जब पोता दुकान संभाल रहा है, तब भी क्वालिटी में कोई कमी नहीं आई है. उनकी बातों से साफ झलकता है कि यह दुकान सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि यादों और परंपरा का हिस्सा बन चुकी है.वहीं रमेश जी का कहना है.इस पूरे इलाके में ऐसा स्वाद कहीं नहीं मिलेगा. शहर से भी लोग खास तौर पर यहां नाश्ता करने आते हैं.आज के समय में जहां बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स और ब्रांड्स का बोलबाला है. वहीं परसुडीह की यह छोटी सी दुकान अपने सादगी भरे अंदाज और लाजवाब स्वाद से लोगों के दिलों पर राज कर रही है. अगर आप भी जमशेदपुर में हैं. एक बार यहां का केस्टो आलू चॉप जरूर चखें—यकीन मानिए, इसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगे.