Guntur Chilli : अगर आपको तीखा खाना पसंद है, तो आपने ज़रूर गुंटूर मिर्च के बारे में सुना होगा. आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले में उगाई जाने वाली ये मिर्चें अपने तेज़ तीखेपन, गहरे लाल रंग और बेहतरीन क्वालिटी के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. यही वजह है कि ये भारत की सबसे लोकप्रिय लाल मिर्चों में गिनी जाती हैं और कई देशों में एक्सपोर्ट की जाती हैं. आइए जानते हैं कि गुंटूर मिर्च को क्या चीज़ इतना खास बनाती है…

गुंटूर मिर्च क्या है?
गुंटूर मिर्च का नाम आंध्र प्रदेश के गुंटूर ज़िले के नाम पर रखा गया है, जहां इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है. यहां की स्थानीय जलवायु और मिट्टी इस मिर्च की खेती के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है. अपने गहरे लाल रंग और तेज़ तीखेपन के कारण, गुंटूर मिर्च मसाला उद्योग में पहली पसंद है.

इसका तीखापन इतना ज़्यादा क्यों होता है?
मिर्च का तीखापन ‘कैप्साइसिन’ नाम के एक प्राकृतिक तत्व के कारण होता है. गुंटूर मिर्च में आम तौर पर इस तत्व की मात्रा ज़्यादा होती है. इसलिए, इसे खाने पर जीभ में तेज़ जलन होती है और आंखों से पानी भी आ सकता है. हालांकि, तीखेपन का स्तर मिर्च की अलग-अलग किस्मों के आधार पर कम या ज़्यादा हो सकता है.

किन चीजों में होती है इस्तेमाल?

लाल मिर्च पाउडर बनाने में.
अचार और चटनी में.
दक्षिण और उत्तर भारतीय मसालों के मिश्रण में.
स्नैक्स और रेडी-टू-कुक उत्पादों में.
फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री में.

क्या गुंटूर मिर्च फायदेमंद भी है?
सीमित मात्रा में काली मिर्च का सेवन करने से स्वाद तो बढ़ता ही है, साथ ही कुछ ज़रूरी पोषक तत्व भी मिलते हैं. इसमें विटामिन C, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ज़्यादा मात्रा में काली मिर्च खाना सेहत के लिए बेहतर है.

ज्यादा खाने से हो सकती ये समस्याएं
गुंटूर मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी, अपच, मुंह और गले में तेज़ जलन या पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. अगर आपको पहले से गैस्ट्रिक समस्या, अल्सर या पाचन संबंधी बीमारी है, तो बहुत तीखी मिर्च खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

क्यों रहती है हमेशा मांग में?
गुंटूर मिर्च की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों ही बाज़ारों में ज़बरदस्त मांग रहती है. मौसम, उत्पादन, निर्यात और मांग-आपूर्ति जैसे कारकों के आधार पर बाज़ार की स्थितियों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. यही वजह है कि ये मिर्चें अक्सर कृषि और मसाला बाज़ार से जुड़ी खबरों में चर्चा का विषय बनी रहती हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

( Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह विशेषज्ञों से हुई बातचीत पर आधारित है. ये सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए न्यूज-18 जिम्मेदार नहीं रहेगा.



Source link

Write A Comment