Last Updated:
रक्षाबंधन का पर्व शुरू हो रहा है और इस दिन मिठाइयों की मांग अधिक होती है. लेकिन क्या आपको पता है मऊ की वो 5 मिठाई, जो हर समय मांग में रहती है. इन मिठाइयों की मांग सिर्फ मऊ ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों तक रहती है. आईए जानते हैं इन स्पेशल मिठाईयों के बारे में.
रक्षाबंधन का पर्व शुरू हो रहा है और इस त्योहार पर मिठाइयों की मांग अधिक होती है. लेकिन क्या आपको पता है मऊ की वो 5 मिठाइयों की दुकान, जहां कुछ मिठाइयों की हर समय मांग अधिक रहती है. इन मिठाइयों की मांग सिर्फ मऊ ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों तक रहती है. आइए जानते हैं वह कौन सी पांच मिठाइयां हैं, जिनकी मांग हमेशा बनी रहती है. लोग मऊ में आकर इन मिठाइयों को अधिक खरीदना पसंद करते हैं, क्या इसकी खासियत है.
मऊ में रजवंती स्वीट हाउस पर मिलने वाला अंजीर का लड्डू काफी फेमस माना जाता है. यह लड्डू काफी महंगा होता है, फिर भी इसकी मांग मार्केट में काफी अधिक है, क्योंकि इस लड्डू से सेहत के साथ-साथ मीठे का स्वाद मिलता है. यही वजह है कि लोग इस लड्डू को खूब पसंद करते हैं. यह लड्डू अंजीर और ड्राई फ्रूट्स का बनाया जाता है, इस वजह से इसे खाने से शरीर को कुछ फायदे भी होते हैं. लोग इस लड्डू को खाते भी हैं और घर भी पैक कराकर ले जाते हैं. अगर बात करें कीमत की तो यह 1400 रुपए प्रति किलो मिलता है.
मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना में भोला स्वीट्स हाउस की इमरती काफी प्रसिद्ध है. लगभग 60 वर्षों से इस इमरती का स्वाद वहीं बना हुआ है. केवल धोई की बनाई जाने वाली यह इमरती लोगों को खूब पसंद आती है. इस इमरती की मांग सिर्फ मऊ ही नहीं, बल्कि अन्य जनपदों में अधिक है, क्योंकि मुंह में जाते ही यह इमरती आसानी से गल जाती है. स्वाद ऐसा कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार मजबूर हो जाते हैं. यही वजह है कि इस मिट्टी की मांग काफी अधिक रहती है. बात करें कीमत की तो 260 रुपए प्रति किलो मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मऊ जनपद के भातकोल बाजार में कृष्णा कैंटर्स और स्वीट्स हाउस का सफेद बर्फी काफी फेमस है. यह बर्फी खोवा का बनाया जाता है और देखने में बिल्कुल सफेद होता है. वैसे तो यह सखी मिठाई है, लेकिन काफी स्वादिष्ट मिठाई मानी जाती है. रक्षाबंधन के पर्व पर यह मिठाई सबसे अधिक बिकती है, क्योंकि स्वादिष्ट के साथ यह देखने में काफी अच्छी लगती है. बात करें अगर कीमत की तो 260 रुपए प्रति किलो यह मिठाई मिलती है. यह मिठाई खोवा की बनाई जाती है, जिससे इस सफेद बर्फी का स्वाद काफी बढ़ जाता है.
मऊ जनपद के त्रिवेणी स्वीट हाउस पर मोतीचूर का लड्डू काफी फेमस है. वैसे तो यह लड्डू बेसन का बनाया जाता है और चासनी में डालकर इसे मीठा बनाया जाता है. इनके यहां यह लड्डू अलग तरीके से बनाया जाता है, जो स्वाद कहीं मऊ जनपद में नहीं मिलता है. इस वजह से इस मिठाई की काफी अधिक मांग मार्केट में बनी रहती है. अगर बात करें प्राइस की तो यह 180 रुपए किलो बाजार में दी जाती है. लेकिन स्वाद ऐसा है कि इस मिठाई की मांग इनके दुकान पर हमेशा बनी रहती है. यही वजह है कि उनके यहां यह लड्डू हमेशा बनाकर रखा रहता है.
मऊ में अगर बात करें काला प्रवर मिठाई की, तो इसकी भी काफी अधिक मांग है, क्योंकि इसमें अलग प्रकार से पदार्थ डालकर ड्राई फ्रूट और खोवा डालकर बनाया जाता है. इससे यह काफी स्वादिष्ट हो जाता है और यही वजह है कि लोग इसे काफी दूर-दूर लेकर जाते हैं. इसके बनाने का तरीका ही अलग है, जो अलग तरीके से बनाया जाता है. स्वाद ऐसा होता है कि एक बार खाने के बाद हर कोई खाने पर मजबूर हो जाता है, क्योंकि इस मिठाई का ऐसा स्वाद है जो हर किसी के मन को भा जाता है. इसमें परोरा और मीठा दोनों का स्वाद एक साथ आता है.