डीनो मोरिया और बिपाशा बसु स्टारर ‘राज’ में भूत का किरदार निभाने के लिए मशहूर हुईं मालिनी शर्मा हाल ही में 23 साल बाद फिर चर्चा में आ गईं। मालिनी शर्मा ने सालों पहले लाइमलाइट से दूरी बना ली थी, लेकिन जैसे ही हाल ही में उनका वीडियो वायरल हुआ, वह फिर सुर्खियों में छा गईं। मालिनी अब लाइमलाइट से दूर एक सादगी भरी जिंदगी बिता रही हैं। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर वह महाराष्ट्र की खूबसूरत वादियों में एक सिंपल लाइफ जी रही हैं और बेहद खुश हैं। लेकिन जैसे ही उनका वीडियो सामने आया, फैंस ने उनसे संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी। उनके फार्मस्टे के नंबर पर लगातार कॉल्स आने लगे और सोशल मीडिया फॉलोअर्स की संख्या भी लगातार बढ़ने लगी। इस बीच मालिनी शर्मा ने एक नया वीडियो शेयर करते हुए फैंस से अपील की है कि वह उनके फार्मस्टे में कॉल करना बंद कर दें।
मालिनी शर्मा की फैंस से गुजारिश
बॉलीवुड से दूर होने के बाद भी हाल ही में मालिनी शर्मा की नई जिंदगी ऑनलाइन वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर देखते ही देखते उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ने लगी। इस बीच एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने ‘द स्लो लोकल’ को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए फैंस को शुक्रिया कहा, लेकिन साथ ही फैंस से जरूरी गुजारिश की। उन्होंने बताया कि उनके फार्मस्टे में बड़ी संख्या में कॉल आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मुश्किल हो रही है। ऐसे में उन्होंने लोगों से कॉल करने की जगह व्हॉट्सएप पर लोगों से संपर्क करने की अपील की।
मालिनी शर्मा की अपील
मालिनी शर्मा इन दिनों पुणे के पास सह्याद्रि पहाड़ियों में खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फार्मस्टे की तस्वीरें-वीडियो शेयर किये, जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और बहुत से लोगों ने इस जगह से संपर्क करने की कोशिश शुरू कर दी। इस पर रिएक्ट करते हुए मालिनी ने कहा- ‘हाय स्लो लोकल डायरीज से मालिनी बोल रही हूं। आप लोगों ने तो कमाल कर दिया। इसकी मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। थैंक यू, आपका बहुत-बहुत आभार। मुझे बहुत खुशी हो रही है। मगर मेरी एक छोटी सी रिक्वेस्ट है। हमारा फार्म स्टे बहुत छोटा सा है और इतनी सारी कॉल्स फार्म स्टे वाले नंबर पे प्रोसेस करना हमारे लिए मुश्किल हो रहा है। तो आपसे रिक्वेस्ट है कि फार्म्स डे का जो नंबर है उस पर सिर्फ व्हाट्सएप कीजिए। फार्म्स डे की बुकिंग्स के लिए और इंस्टा पे तो आप आप मुझे मैसेज भेज रहे हैं और बहुत सारे भेज रहे हैं तो कोशिश करूंगी कि कम से कम एक बार सबका जवाब दे सकूं।’
लाइमलाइट से दूर हुईं मालिनी शर्मा
मालिनी शर्मा ने 2002 में विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म ‘राज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, इस बिपाशा बसु और डीनो मोरिया लीड रोल में थे और मालिनी ने एक भूत का किरदार निभाया था। फिल्म का म्यूजिक भी काफी लोकप्रिय हुआ और मालिनी भी काफी सुर्खियों में रहीं। इसके बाद वह टीवी सीरीज ‘C.A.T.S.’ में नजर आईं और फिर धीरे-धीरे एक्टिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से दूर हो गईं। अब मालिनी लाइमलाइट से दूर शांत माहौल में जिंदगी गुजर रही हैं। वह अब सह्याद्रि पहाड़ियों में ‘द स्लो लोकल’ नाम का एक फ़ार्मस्टे चलाती हैं, जो हाल ही में चर्चा में आया है।
ये भी पढ़ेंः जन्म से दृष्टिबाधित, गुजारे के लिए ट्रेन में गाए गाने, अब ‘हनुमान अंश’ में गूंजी सुनील लोधी की आवाज, हिट हुआ भजन