खुले तेल की बिक्री को लेकर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणवीस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इससे तेव व्यापारियों को एक साल की राहत मिलेगी। फडणवीस सरकार ने खुले तेल व्यापारियों को एक साल की अस्थायी छूट देने का फैसला किया है। इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 में खुले तेल की बिक्री को लेकर कानून बनाया गया था और तेल की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज भी बड़ी संख्या में गरीब लोग खुले तेल की खरीदारी करते हैं। इसलिए कानून का पालन कराने के साथ-साथ आम लोगों और पारंपरिक कारोबारियों की परेशानी का भी समाधान निकालना जरूरी है।

सरकार अब FDA और व्यापारियों की संयुक्त समिति बनाएगी। यह समिति यह तय करेगी कि पारंपरिक कारोबारियों को कानून का पालन करने के लिए अपने कारोबार में किस तरह के बदलाव करने होंगे।जरूरत पड़ने पर सरकार व्यापारियों की मदद भी करेगी।

सरकार ने फिलहाल एक साल की राहत दी है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि एक साल के बाद दोबारा समय नहीं बढ़ाया जाएगा और सभी को कानून का पालन करना होगा। इस एक साल में व्यापारियों को अपने कारोबार को नए नियमों के मुताबिक ढालना होगा।





Source link

Write A Comment