Last Updated:

Leftover Rice Kheer Recipe: कई बार रात में ज्यादा चावल बन जाते हैं, जो सुबह फेंकने पड़ते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं, तो रुक जाइए. बचे हुए चावलों से स्वादिष्ट और क्रीमी खीर आसानी से बनाई जा सकती है. दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के साथ यह झटपट बनने वाली मिठाई फूड वेस्ट को कम करने का बेहतरीन तरीका है.

Zoom

रात के बचे हुए चावल से टेस्टी खीर बना सकते हैं.

Rice Kheer Recipe from Leftovers: अक्सर घरों में रात के बचे हुए चावल बच जाते हैं, जिन्हें लोग या तो फेंक देते हैं या फिर अगले दिन दोबारा गर्म करके खाते हैं. हालांकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी से इन्हीं चावलों को एक नई और स्वादिष्ट डिश में बदला जा सकता है. बचे हुए चावलों की खीर ऐसी ही एक आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी है, जो न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि फूड वेस्ट को कम करने का भी बेहतरीन तरीका है. इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या समय भी नहीं लगता है.

इस रेसिपी के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती, क्योंकि ज्यादातर सामग्री आपके किचन में पहले से मौजूद होती है. बचे हुए चावल इसके मुख्य आधार होते हैं, जो पहले से पके हुए होने के कारण समय बचाते हैं. इसके अलावा दूध खीर को क्रीमी बनाता है, चीनी मिठास देती है और इलायची पाउडर इसकी खुशबू बढ़ाता है. ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और किशमिश खीर को रिच और पौष्टिक बनाते हैं. अगर आप इसे और खास बनाना चाहते हैं, तो केसर या कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बचे हुए चावलों से कैसे बनाएं टेस्टी खीर | How To Make Tasty Kheer from Leftover Rice

सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. दूध को धीरे-धीरे उबलने दें और बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि वह नीचे न लगे. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें बचे हुए चावल डाल दें. चावल पहले से पके हुए होते हैं, इसलिए इन्हें ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन 5-10 मिनट तक दूध के साथ पकाने से इनका स्वाद अच्छी तरह मिल जाता है.

इसके बाद इसमें चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं. चीनी डालने के बाद खीर थोड़ी पतली लग सकती है, लेकिन पकने के साथ यह गाढ़ी हो जाती है. अब इसमें इलायची पाउडर डालें, जो खीर को एक खास खुशबू देता है. इसके साथ ही ड्राई फ्रूट्स डालकर इसे और स्वादिष्ट बना लें. चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को हल्का घी में भूनकर डालें, इससे खीर का फ्लेवर और भी बढ़ जाता है.

अगर आप खीर को और भी रिच बनाना चाहते हैं, तो इसमें थोड़ा सा केसर या कंडेंस्ड मिल्क मिला सकते हैं. केसर खीर को हल्का सुनहरा रंग और शाही स्वाद देता है, जबकि कंडेंस्ड मिल्क इसे और ज्यादा क्रीमी बना देता है. इस दौरान ध्यान रखें कि खीर को लगातार चलाते रहें, ताकि यह पैन के तले में चिपके नहीं और स्मूद बनी रहे. इस तरह आपकी स्वादिष्ट और क्रीमी खीर तैयार है. आप इसे अपनी पसंद के अनुसार गर्म-गर्म सर्व कर सकते हैं या फिर फ्रिज में ठंडा करके भी खा सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment