Last Updated:
Methi Paneer Jowar Paratha Recipe: नाश्ते में अगर आप कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला बनाना चाहते हैं, तो मेथी पनीर ज्वार पराठा ट्राई कर सकते हैं. यह पराठा स्वाद में लाजवाब है और रोज के नाश्ते में एक अच्छा बदलाव हो सकता है. इसे दही या हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
ज्वार को डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं और पराठा उनमें से एक आसान तरीका है.
Methi Paneer Jowar Paratha Recipe: अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो, तो मेथी पनीर ज्वार पराठा एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह पराठा ज्वार के आटे, पनीर और ताजी मेथी से तैयार किया जाता है. इसमें बेसन के साथ अलसी और तिल जैसे बीज भी डाले जाते हैं, जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर दोनों खास हो जाते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी.
आपको बता दें कि ज्वार को डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं और पराठा उनमें से एक आसान तरीका है. इसमें पनीर और मेथी मिलाने से पराठा स्वादिष्ट बनता है और खाने में भी काफी भरपेट लगता है. वहीं, बेसन आटे को बांधने में मदद करता है. तिल और अलसी के बीज इसमें हल्का नटी फ्लेवर जोड़ते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका-
ज्वार को डाइट में शामिल करने के कई तरीके हैं और पराठा उनमें से एक आसान तरीका है.
Methi Paneer Jowar Paratha बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
2 बंच बारीक कटी मेथी(न हो तो कसूरी मेथी)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच कुटा हुआ अदरक और हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच तिल
1 बड़ा चम्मच अलसी पाउडर
स्वादानुसार नमक
5 कप ज्वार का आटा
आधा कप बेसन
जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
सेंकने के लिए तेल या घी
मेथी पनीर ज्वार पराठा बनाने की विधि(Methi Paneer Jowar Paratha Recipe)-
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार का आटा और बेसन लें. इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, कटी हुई मेथी और धनिया डालें. अब इसमें अदरक-हरी मिर्च, जीरा, तिल, अलसी पाउडर और नमक मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें. पानी एक साथ ज्यादा न डालें, वरना आटा बहुत चिपचिपा हो सकता है. आटा तैयार होने के बाद इसे करीब 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
View this post on Instagram