पाकिस्तान की टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है जहां वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए पहुंची है, जिसमें लॉर्ड्स के मैदान पर 27 अगस्त से दोनों टीमों के बीच में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तानी टीम को जो इस टेस्ट में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी उसको पहले दिन के खेल में एक बड़ा झटका उस समय लगा जब उनके ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए जिसके चलते उनका अब इस मुकाबले में आगे खेलना काफी मुश्किल दिख रहा है। पाकिस्तानी टीम जिसको पहले मैच में एक पारी के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था उसके लिए अब इमाम का बीच मैच में चोटिल होना टेंशन को बढ़ाने वाला हो गया है।
पिंडली में खिंचाव की समस्या का सामना कर रहे इमाम
इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल में जब इमाम उल हक दिन के आखिरी सेशन में फील्डिंग कर रहे थे तो उस समय उनको पिंडली में खिंचाव की समस्या के चलते वापस ड्रेसिंग रूम के अंदर जाना पड़ा। दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इमाम उल हक को लेकर पीसीबी की तरफ से अपडेट दिया गया कि पहले दिन के खेल के आखिरी सेशन के दौरान इमाम उल हक कुछ समय के लिए मैदान से बाहर रहे। इसके बाद हमने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद इमाम की दिक्कत को लेकर जांच कराई जिसमें उनकी पिंडली में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है। इमाम का फिलहाल पाकिस्तान की मेडिकल टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं पीसीबी ने आगे बताया कि लॉर्ड्स टेस्ट मैच के शेष हिस्से में इमाम के खेलने को लेकर फैसला उनके इलाज के बाद उनके पूरी तरह से फिट होने पर निर्भर करेगा।
इंग्लैंड पहली पारी में 290 रन बनाकर सिमटा
लॉर्ड्स टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम ने गेंदबाजी में काफी अच्छी शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने पहले सेशन में ही चार विकेट गिरा लिए थे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड वापसी करने में थोड़ा कामयाब रहा जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने पर उन्होंने 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बना लिए थे। वहीं दूसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ इंग्लैंड की पहली पारी 290 के स्कोर पर जाकर सिमटी। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में पहली पारी में मोहम्मद अब्बास का कमाल देखने को मिला जिन्होंने 4 विकेट हासिल किए तो वहीं इसके अलावा मुहम्मद अली तीन विकेट लेने में कामयाब रहे।
ये भी पढ़ें
BCCI जापान की सुविधाओं से है नाराज, एशियन गेम्स में B टीम को भेजने की तैयारी