X

लोहे की कड़ाही में बनती है ये खास रोटी, जानें इस देसी ब्रेकफास्ट की रेसिपी

 

arw img

अगर आप रोज-रोज रोटी, पराठा या सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं, तो रांची का लोकल ब्रेकफास्ट ‘कड़ाही रोटी’ ट्राई कर सकते हैं. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी तैयार भी हो जाता है. खासकर नारियल या मूंगफली की चटनी के साथ इसका स्वाद और बढ़ जाता है. इसे बनाने के लिए चना दाल, उड़द दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 5 घंटे तक भिगोया जाता है. इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट तैयार किया जाता है. फिर इसमें नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर मिलाया जाता है. इसके बाद लोहे की कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर पेस्ट फैलाया जाता है। करीब 5 मिनट में रोटी अपने आप कड़ाही छोड़ देती है. फिर इसे पलटकर कुछ सेकंड दूसरी तरफ पकाया जाता है. इस तरह कड़ाही रोटी बनकर तैयार. आप इसे चटनी या चोखा के साथ खा सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment