Last Updated:

Lauki Halwa Recipe: लौकी का हलवा एक स्वादिष्ट मिठाई है, जिसे कम चीनी में भी आसानी से बनाया जा सकता है. दूध, घी, मेवे और हल्की मिठास के साथ तैयार यह हलवा न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि हल्का और पचाने में भी आसान होता है. इसे घर पर आसान रेसिपी से फटाफट तैयार किया जा सकता है.

Zoom

लौकी का हलवा आसानी से घर पर बनाया जा सकता है.

Low Sugar Lauki Halwa Recipe: लौकी का हलवा का स्वाद अधिकतर लोगों को दीवाना बना देता है. यह हलवा सही तरीके से बनाया जाए, तो बेहद स्वादिष्ट बनता है. लौकी के हलवे का नाम सुनते ही कई लोगों को लगता है कि इसे बनाना काफी मुश्किल काम होगा, लेकिन असल में इसे बनाना बहुत ही आसान है. खास बात यह है कि इसे कम चीनी में भी बनाया जा सकता है और फिर भी इसका स्वाद बेहद शानदार होता है. लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा और कैलोरी कम होती है, इसलिए यह हलवा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतर विकल्प माना जाता है. चलिए इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्री और रेसिपी जान लेते हैं.

लौकी का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री

लौकी का हलवा बनाने के लिए आपको एक मीडियम साइज की लौकी, एक लीटर दूध, 2 से 3 चम्मच चीनी, 2 चम्मच घी, इलायची पाउडर और काजू-बादाम-पिस्ता जैसे मेवे चाहिए होंगे. चाहें तो इसे और हेल्दी बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ या शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें दूध, मेवा और हल्की मिठास का कॉम्बिनेशन इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है. अगर सही तरीके से बनाया जाए तो यह हलवा बहुत ही रिच और क्रीमी टेक्सचर वाला बनता है.

लौकी का हलवा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले लौकी को अच्छे से धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें. अगर लौकी में बीज ज्यादा हों, तो उन्हें निकाल देना बेहतर होता है. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर हल्का भून लें. इसे तब तक पकाएं जब तक इसका पानी थोड़ा सूख न जाए और कच्चापन खत्म न हो जाए.

इसके बाद इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें. धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होता जाएगा और लौकी उसमें अच्छी तरह मिक्स हो जाएगी. इस दौरान बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि मिश्रण नीचे न लगे. जब दूध पूरी तरह सूखकर हलवे जैसा टेक्सचर लेने लगे, तब इसमें चीनी या गुड़ डालें.

चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा और ढीला हो सकता है, इसलिए इसे फिर से अच्छे से पकाएं जब तक यह गाढ़ा और चमकदार न हो जाए. अंत में इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छे से मिला दें. हलवे को 2 से 3 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें



Source link

Write A Comment