Last Updated:
वजन कम करने की कोशिश में कई लोग सबसे पहले घी खाना बंद कर देते हैं. लेकिन क्या रोटी पर थोड़ा सा घी लगाना सच में नुकसानदायक है? सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट Aanchal Sogani के मुताबिक, सीमित मात्रा में घी न सिर्फ स्वाद बढ़ा सकता है, बल्कि सेहत को भी कई फायदे पहुंचा सकता है.
भारतीय घरों में रोटी पर घी लगाकर खाना कोई नई बात नहीं है. दादी-नानी के समय से ही यह परंपरा चली आ रही है. हालांकि आजकल वजन कम करने की कोशिश में कई लोग सबसे पहले घी को अपनी थाली से बाहर कर देते हैं. उन्हें लगता है कि घी खाने से वजन तेजी से बढ़ता है. न्यूट्रिशनिस्ट Aanchal Sogani के अनुसार, सीमित मात्रा में घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है और इसे पूरी तरह छोड़ देना जरूरी नहीं है.
रोटी पर घी लगाने से क्या होता है?
न्यूट्रिशनिस्ट आंचल के मुताबिक, रोटी पर थोड़ी मात्रा में घी लगाने से उसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करने में मदद मिल सकती है. ग्लाइसेमिक इंडेक्स यानी कोई भोजन खाने के बाद कितनी तेजी से ब्लड शुगर बढ़ाता है. जब रोटी के साथ थोड़ा घी खाया जाता है, तो कार्बोहाइड्रेट का पाचन अपेक्षाकृत धीमा हो सकता है, जिससे ऊर्जा धीरे-धीरे मिलती है.
View this post on Instagram