गर्मियों का मौसम आते ही विंध्य क्षेत्र की रसोईयों में कच्चे आम की खुशबू फैलने लगती है. इस मौसम में आम की खट्टी-मीठी लौंजी लोगों की पहली पसंद बन जाती है. स्वाद से भरपूर यह पारंपरिक डिश इतनी खास होती है कि इसे खाने के बाद लोग आम की चटनी और पना का स्वाद भी भूल जाते हैं. गुड़ और कच्चे आम से बनने वाली यह देसी रेसिपी स्वाद के साथ लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए भी मशहूर है. आम की लौंजी बनाने के लिए कच्चे आम, गुड़ और कई देसी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले आम को धोकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म कर जीरा, शौंफ, कलौंजी, लाल मिर्च और तेजपत्ता का तड़का लगाया जाता है. फिर आम के टुकड़ों को मसालों के साथ पकाया जाता है और बाद में गुड़ डालकर धीमी आंच पर तैयार किया जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।