Last Updated:
Vaibhav Suryavanshi favourite Ice Cream: आईपीएल के उभरते स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का पसंदीदा चीट मील आइसक्रीम है. यदि आप भी आइसक्रीम के बड़े फैन हैं, तो इन 3 रेसिपी को घर पर जरूर करें ट्राई.
वैभव सूर्यवंशी इन दिनों आईपीएल में अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की वजह से काफी चर्चा में हैं. वे राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हैं और बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. 15 साल के वैभव बाएं हाथ के बल्लेबाज़ हैं और उन्होंने जनवरी 2024 में अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था. उनकी खास बात यह है कि वे बहुत कम उम्र में ही बड़े स्तर पर क्रिकेट खेलने लगे. वे सबसे कम उम्र में लिस्ट ए क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं और आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने खाने-पीने की आदतों के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि वे घर का बना हर तरह का खाना पसंद करते हैं और बिना किसी खास परहेज के सब कुछ खाते हैं. जब उनसे उनके पसंदीदा “चीट मील” के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें आइसक्रीम बहुत पसंद है. गर्मी के मौसम में आइसक्रीम बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी की पसंदीदा डेजर्ट बन जाता है. यह ठंडी और स्वादिष्ट डेजर्ट न सिर्फ गर्मी में राहत देती है बल्कि हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.
आसान आइसक्रीम रेसिपी
वनीला आइसक्रीम
वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप ठंडी क्रीम लें और उसे अच्छी तरह फेंटें जब तक वह गाढ़ी और हल्की फूली हुई न हो जाए. इसके बाद इसमें आधा कप कंडेंस्ड मिल्क और 1 चम्मच वनीला एसेंस डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. अब इस मिश्रण को किसी कंटेनर में डालकर फ्रीजर में 6 से 7 घंटे के लिए जमने के लिए रख दें. कुछ समय बाद स्वादिष्ट वनीला आइसक्रीम तैयार हो जाएगी.
चॉकलेट आइसक्रीम
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए एक पैन में 1 कप दूध लें, उसमें 2 चम्मच कोको पाउडर और 3 चम्मच चीनी डालकर हल्की आंच पर गर्म करें. जब यह अच्छी तरह मिल जाए, तो इसे ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद इसमें आधा कप क्रीम मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें. अब इस मिश्रण को एक कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख दें. लगभग 5 से 6 घंटे में स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम तैयार हो जाएगी.
मैंगो आइसक्रीम
मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए 2 पके आमों का गूदा निकालकर मिक्सी में अच्छे से पीस लें. इसमें 1 कप क्रीम और आधा कप कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह फेंट लें. जब मिश्रण स्मूद हो जाए, तो इसे कंटेनर में डालकर फ्रीजर में रख दें. लगभग 6 घंटे बाद ठंडी और स्वादिष्ट मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी. इस तरह घर पर आसानी से तीन अलग-अलग फ्लेवर की आइसक्रीम बनाई जा सकती है और गर्मी में इसका आनंद लिया जा सकता है.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें