भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन मैचों में से दो में अर्धशतकीय पारी खेली। पहले मैच में वैभव ने 19 बॉल पर 50 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं तीसरे टी20 में उन्होंने 49 गेंदों में 81 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें आखिरी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस पूरी सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी अवॉर्ड मिला।

जिम्बाब्वे सीरीज में कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?

जिम्बाब्वे सीरीज में वैभव के प्रदर्शन को लेकर बात करें तो वहां उन्होंने 3 मैचों की 3 पारियों में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने 50.33 की औसत से 151 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 196.10 का रहा। वैभव ने इस दौरान 15 चौके और 9 छक्के लगाए। वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। वहीं दूसरे नंबर पर ईशान किशन का नाम है। इस सीरीज में उनके बल्ले से 3 मैचों की 3 पारियों में 145 रन आए। उन्होंने ये सभी रन 148.33 की औसत से बनाए।

हरारे में मुझे बल्लेबाजी करना काफी पसंद है

तीसरा टी20 मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि हरारे में अपने प्रदर्शन से मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है। यहां आने के बाद हमारी दो-तीन दिनों की तैयारी बहुत अच्छी रही थी। मैं यहां पहले भी अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुका हूं, इसलिए मुझे इस मैदान पर बल्लेबाजी करना काफी पसंद है। कप्तान और कोच समेत टीम के सभी लोगों ने मेरा पूरा साथ दिया, जिससे मेरा आत्मविश्वास और बढ़ा।

दोनों अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

दोनों अवॉर्ड मिलने के बाद वैभव ने कहा कि भारत के लिए अपनी पहली पूरी सीरीज में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों अवॉर्ड जीतना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। पहला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड पाकर मैं बेहद खुश हूं। अपनी बल्लेबाजी को लेकर वैभव ने कहा कि सीरीज में मेरा इरादा वही था जो मैं हमेशा T20 क्रिकेट में रखता हूं। मेरा लक्ष्य हर मैच में टीम को एक मजबूत और तेज शुरुआत दिलाना था। जब भी शुरुआत अच्छी मिली, मैंने उस पारी को बड़ा बनाने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को किस चीज पर सबसे ज्यादा ध्यान देने की दी जा रही सलाह, ईशान किशन ने किया खुलासा

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, मुश्फिक हसन को पहली बार मिला मौका

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment