Last Updated:

Homemade Protein Powder Recipe: बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर काफी महंगे होते हैं. लेकिन आप सस्ते में ही इसके फायदे को ले सकते हैं. घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने का आसान तरीका यहां हम आपको बता रहे हैं, जो सस्ता होने के साथ असरदार भी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आजकल फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर लोगों में काफी जागरूकता बढ़ रही है. लोग अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर ध्यान दे रहे हैं. इसी वजह से बाजार में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर की मांग भी काफी बढ़ गई है. लेकिन ये काफी महंगे सप्लीमेंट्स में से एक है. इसकी जगह आप घर पर बना प्रोटीन पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं.

घर पर बना प्रोटीन पाउडर न सिर्फ सस्ता पड़ता है, बल्कि इसमें आप अपनी जरूरत के अनुसार सामग्री भी चुन सकते हैं. इसे बादाम, मूंगफली, भुना चना, ओट्स, अलसी के बीज और अन्य हेल्दी सीड्स से तैयार किया जा सकता है. ये सभी चीजें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होती हैं. इसमें किसी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर, एक्स्ट्रा चीनी या हानिकारक केमिकल्स नहीं होते, इसलिए यह ज्यादा सेफ भी होता है.

होममेड प्रोटीन पाउडर कैसे बनाएं

सामग्री
– एक कप भुना चना
– एक कप बादाम
– एक कप भुनी मूंगफली
– आधा कप ओट्स
– एक चौथाई कप अलसी के बीज
– एक चौथाई कप कद्दू के बीज
– स्वाद के लिए दो चम्मच इलायची पाउडर

बनाने की प्रक्रिया
सबसे पहले बादाम, मूंगफली, ओट्स, अलसी और कद्दू के बीजों को हल्का भून लें ताकि उनकी नमी कम हो जाए और पाउडर लंबे समय तक सुरक्षित रहे. फिर इन्हें ठंडा होने दें. इसके बाद सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें. अंत में इसमें इलायची पाउडर मिलाकर किसी एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर दें. आपका होममेड प्रोटीन पाउडर तैयार है.

होममेड प्रोटीन पाउडर के फायदे
ये पाउडर शरीर को प्रोटीन देने में मदद करता है, मांसपेशियों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है और लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और हेल्दी फैट शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं. हालांकि इसके फायदे व्यक्ति की उम्र, डाइट और स्वास्थ्य पर निर्भर कर सकते हैं.

इस्तेमाल का तरीका
1 से 2 चम्मच पाउडर को दूध, स्मूदी, शेक या दही में मिलाकर लिया जा सकता है. ज्यादातर लोग इसे नाश्ते में या वर्कआउट के बाद लेना पसंद करते हैं. अगर किसी को एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या है, तो पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Write A Comment