Last Updated:

Maulana Halwai Jaipur Mango Rabri: जयपुर के रामगंज इलाके में स्थित 90 साल पुरानी मौलाना हलवाई की दुकान अपनी ‘मैंगो रबड़ी’ के लिए पूरे राजस्थान में मशहूर है. दुकानदार फड़न इलाही बताते हैं कि लगभग 25 साल पहले उन्होंने अपने व्यक्तिगत स्वाद के लिए इसका प्रयोग किया था, जो आज एक बड़े ब्रांड में बदल चुका है. गर्मियों के सीजन में इस रबड़ी की प्रतिदिन 40 किलो से अधिक मांग रहती है. इसे बेहतरीन किस्म के मीठे आमों और शुद्ध दूध की मलाई से तैयार किया जाता है. स्वाद और शुद्धता के इसी संगम के कारण दूर-दूर से लोग इस खास मौसमी डिश का लुत्फ उठाने गुलाबी नगरी पहुंचते हैं.

ख़बरें फटाफट

जयपुर: जयपुर अपनी स्वादिष्ट मिठाइयों और बेहतरीन जायके को लिए प्रसिद्ध हैं जहां वर्षों से लोग अपने परिवार के द्वारा शुरू किए गए जायके को पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ा रहे हैं ऐसे ही जयपुर के चारदीवारी बाजार के रामगंज बाजार में स्थित मौलाना हलवाई जो 1930 से अपनी फेमस गुलाब जामुन और लाजवाब मिठाईयों के लिए प्रसिद्ध हैं. जहां स्थानीय लोगों से लेकर जयपुर घूमने आने वाले पर्यटक यहां की खास मिठाईयों का स्वाद लेने के लिए यहां पहुंचते हैं. फिलहाल जयपुर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा हैं और गर्मियों में आम और आम से बनी मिठाइयां और रबड़ी की खूब डिमांड हैं.

गर्मियों के सीजन में ऐसे ही मौलाना हलवाई की दुकान पर बनने वाली लच्छेदार मैंगो रबड़ी जो पूरे जयपुर की सबसे फेमस और स्वादिष्ट रबड़ी हैं जिसका स्वाद सिर्फ मौलाना हलवाई की दुकान पर मिलता हैं गर्मियों के सीजन में मौलाना हलवाई की दुकान पर सबसे ज्यादा इनकी लच्छेदार मैंगो रबड़ी की सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं लोकल-18 ने मौलाना हलवाई की दुकान पर पहुंच कर यहां दुकान चला रहे तीसरी पीढ़ी के फरजान इलाही से उनकी खास मैंगो रबड़ी को लेकर बात की तो वह बताते हैं कि पिछले 95 सालों से मौलाना हलवाई अपनी खास मिठाईयों के लिए फेमस हैं ऐसे ही 25 साल पहले उनके पिता और दादा ने गर्मियों के सीजन और आम की पंसद के चलते अपने स्वाद के लिए मैंगो रबड़ी तैयार की थी जिसका स्वाद लोगों को पंसद आया और ऐसे ही फिर इस रबड़ी की डिमांड बढ़ी और अब जयपुर में सिर्फ वह गर्मियों में खास मैंगो रबड़ी बनाते हैं जिसकी लोगों में खूब डिमांड रहती हैं.

हाफूस आम से हर दिन बनती हैं 40 से 50 किलों रबड़ी 
लोकल-18 से बात करते हुए फरजान इलाही बताते हैं वैसे तो कई ऐसी मिठाईयां हैं जिनमें आम का फ्लेवर मिल जाता हैं लेकिन आम की असली स्वाद रबड़ी के साथ ही आता हैं. जिसमें खासतौर पर लच्छेदार मैंगो रबड़ी बनाने के लिए आम की सबसे मंहगी और सबसे स्वादिष्ट वैरायटी हाफूस आम से ही यह रबड़ी तैयार होती हैं जिससे रबड़ी का स्वाद बिल्कुल आम की मिठास के साथ बेहतरीन होता हैं गर्मियों के सीजन में रबड़ी की डिमांड के हिसाब वह 40 से 50 किलों रबड़ी हर दिन तैयार करते हैं. फरजान बताते हैं शुरू में आम के 1 से 2 किलों के टेस्ट और एक्सपेरिमेंट के रूप में रबड़ी तैयार की गई थी लेकिन बाद में जब लोगों को इसका स्वाद पंसद आया और डिमांड बढ़ने लगी तो फिर इसे मिठाईयों के साथ मेन्यू में शामिल किया गया और अब यह खास रबड़ी पूरे जयपुर में फेमस हैं. गर्मियों में आम लोगों से लेकर शादी विवाह के कार्यक्रम तक अब उनकी मैंगो रबड़ी की डिमांड रहती हैं.

8 किलो दूध से बनती हैं मात्र 2 किलो रबड़ी
लोकल-18 से बात करते हुए फरजान इलाही बताते हैं कि लच्छेदार मैंगो रबड़ी हाफूस से तैयार की जाती हैं क्योंकि इस आम में नेचुरल मीठा होता है. आम के साथ शुद्ध दूध और ड्राइफ्रूट्स के साथ तैयार होती हैं जिसमें 7 से 8 किलों दूध से सिर्फ 2 किलों रबड़ी तैयार होती हैं क्योंकि रबड़ी में आम के साथ दूध के लच्छे बनाने के लिए ज्यादा दूध की आवश्यकता पड़ती हैं तब जाकर रबड़ी में बेहतरीन स्वाद आता हैं. मैंगो रबड़ी बनाने के लिए भैंस के दूध से रबड़ी के लच्छे तैयार कर अलग निकाल लिए जाते हैं. स्वाद के साथ रबड़ी को सेहतमंद बनाने के लिए इसमें जाफरानी केसर मिलाया जाता है और फिर रबड़ी पूरी तरह बनकर तैयार होती हैं अगर बात करें मौलाना हलवाई की लच्छेदार मैंगो रबड़ी की कीमत की तो 1 किलों रबड़ी की कीमत 600 रूपए किलो हैं. जिसमें लोग कीमत से ज्यादा इसके स्वाद को पंसद करते हैं.

About the Author

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें



Source link

Write A Comment