Last Updated:

खाना बनाते समय दाल या सब्जी में नमक कभी-कभी जरूरत से ज्यादा पड़ जाता है, जिससे पूरा स्वाद बिगड़ सकता है. लेकिन ज्यादा नमक होने पर खाना फेंकने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स की मदद से नमकीन स्वाद को कम या बैलेंस किया जा सकता है.

Zoom

दाल-सब्जी के नमक को कैसे ठीक करें.

खाना बनाते समय कभी-कभी नमक हाथ से ज्यादा पड़ जाता है. दाल हो या सब्जी, नमक ज्यादा होने पर पूरा स्वाद बिगड़ सकता है. ऐसे में कई लोग खाना फेंकने या दोबारा बनाने के बारे में सोचने लगते हैं. लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से ज्यादा नमक वाले खाने का स्वाद काफी हद तक ठीक किया जा सकता है.

अगर दाल में नमक ज्यादा पड़ गया है, तो सबसे आसान तरीका है कि उसमें थोड़ा गर्म पानी मिला दें. इसके बाद दाल को कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ध्यान रखें कि पानी डालने के बाद दाल का स्वाद हल्का पड़ सकता है, इसलिए जरूरत के हिसाब से बिना नमक का थोड़ा मसाला या तड़का मिलाया जा सकता है. अगर नमक काफी ज्यादा हो गया है, तो बिना नमक की थोड़ी और दाल बनाकर उसमें मिला देना बेहतर तरीका है. इससे दाल की मात्रा बढ़ जाएगी और नमक का अनुपात कम हो जाएगा.

सब्जी में नमक ज्यादा हो जाए तो

ग्रेवी वाली सब्जी में नमक ज्यादा पड़ गया है तो उसमें थोड़ी बिना नमक वाली ग्रेवी बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए प्याज, टमाटर और दूसरे मसालों से थोड़ी अतिरिक्त ग्रेवी तैयार करके सब्जी में मिला दें. इससे नमक का स्वाद संतुलित हो सकता है. सूखी सब्जी में भी थोड़ी मात्रा में उबला हुआ आलू मिलाया जा सकता है. आलू सब्जी के मसाले और नमकीन स्वाद को कुछ हद तक सोख लेता है. कुछ देर पकाने के बाद जरूरत लगे तो आलू के टुकड़े निकाल भी सकते हैं.

दही या मलाई भी आ सकती है काम

कुछ ग्रेवी वाली सब्जियों में थोड़ा फेंटा हुआ दही, मलाई या क्रीम मिलाने से नमकीन स्वाद को बैलेंस किया जा सकता है. हालांकि दही डालते समय गैस धीमी रखना जरूरी है, वरना दही फट सकता है. हर सब्जी में यह तरीका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, इसलिए उसके स्वाद के हिसाब से ही दही या मलाई डालें.

नींबू या अमचूर से करें स्वाद बैलेंस

अगर खाने में नमक बस थोड़ा ज्यादा हो गया है, तो उसमें थोड़ी नींबू की बूंदें या अमचूर पाउडर मिलाने से स्वाद बेहतर लग सकता है. कुछ व्यंजनों में एक छोटी चुटकी चीनी भी नमकीन स्वाद को बैलेंस करने में मदद कर सकती है. लेकिन ध्यान रखें कि इन चीजों से नमक की मात्रा कम नहीं होती, सिर्फ स्वाद का संतुलन बेहतर होता है.

About the Author

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment