Last Updated:
अगर आपको चीज़ से भरपूर गार्लिक ब्रेड पसंद है, तो अब इसे घर पर बनाना बेहद आसान है. मुलायम ब्रेड, लहसुन वाले बटर और पिघले मोज़ेरेला चीज़ के साथ तैयार होने वाली यह रेसिपी हर बाइट में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देगी. 20 मिनट में तैयार होने वाला यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.
गार्लिक ब्रेड की रेसिपी. (फोटो- Aishwarya sonvane)
अगर आपको पिज्जा के साथ मिलने वाला एक्स्ट्रा चीजी गार्लिक ब्रेड पसंद है, तो अब उसे खाने के लिए हर बार रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान सामग्री और सही तरीके से आप घर पर भी बिल्कुल बेकरी जैसा मुलायम, बटर से भरपूर और चीज़ से लबालब गार्लिक ब्रेड तैयार कर सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें भरपूर मात्रा में लहसुन का इस्तेमाल होता है, जिससे हर बाइट में शानदार फ्लेवर मिलता है. शाम की चाय, बच्चों की पार्टी, मूवी नाइट या वीकेंड स्नैक के लिए यह रेसिपी एक बेहतरीन विकल्प है.
सबसे पहले तैयार करें मुलायम आटा
इस रेसिपी के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में डेढ़ कप मैदा, 1 छोटा चम्मच इंस्टेंट ड्राई यीस्ट, 1 छोटा चम्मच चीनी और आधा छोटा चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें 2 छोटे चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं और गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा डालते हुए मुलायम आटा गूंध लें. करीब 8 से 10 मिनट तक आटे को अच्छी तरह गूंधना जरूरी है, ताकि ब्रेड नरम बने. इसके बाद बाउल को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें और आटे को तब तक फूलने दें, जब तक उसका आकार लगभग दोगुना न हो जाए.
View this post on Instagram