Last Updated:
Aloo Mirch Masala Sabji: रोज-रोज आलू की एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें मसालेदार आलू-मिर्च मसाला सब्जी. इसकी रेसिपी भी बहुत ही आसान है. इसमें सिर्फ आलू, भावनगरी मिर्च, टमाटर और कुछ चुनिंदा सब्जी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. यह कम सामग्री में तैयार होने वाली सब्जी है. वहीं, स्वाद में बेहद लाजवाब और मसालेदार होती है. इस सब्जी की खासियत है सही तरीके से मसालों को भूनना और सब्जी में स्वाद का संतुलन बनाए रखना है. जहां गरमागरम आलू-मिर्च मसाला सब्जी को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं. बता दें कि कम बजट में तेजी से बनने वाली यह सब्जी बहुत ही लाजवाब होती है.
भारतीय घरों में जब समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए, तो आलू सबसे आसान विकल्प बन जाता है, लेकिन रोज-रोज एक जैसा स्वाद मन को बोर कर सकता है. ऐसे में आलू-मिर्च मसाला सब्जी ट्राई कर सकते हैं. आलू और हरी मिर्च से बनने वाली यह डिश कम सामग्री में भी बेहद स्वादिष्ट होती है. इसकी खासियत ज्यादा मसालों के बजाय सही कॉम्बिनेशन और तड़के में छिपी है. जहां कम सामग्री वाली रेसिपी में हर मसाले का स्वाद साफ महसूस होता है, इसलिए मसालों की सही मात्रा और उन्हें पकाने का तरीका बेहद महत्वपूर्ण है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
इस सब्जी के लिए 1 इंच अदरक, 2-3 लहसुन की कलियां और 1 हरी मिर्च से पेस्ट तैयार करें. इसके अलावा डेढ टेबलस्पून तेल, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/4 टीस्पून मेथी दाना, एक चुटकी कलौंजी, 6-7 भावनगरी मिर्च, नमक, 1 बड़ा कटा टमाटर और 3-4 उबले आलू लें. साथ ही 2 टेबलस्पून पानी, जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी, 1 टेबलस्पून कटा धनिया और 1/2 टीस्पून घी रखें. इन्हीं सामग्री से स्वादिष्ट मसालेदार सब्जी तैयार हो जाती है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
आलू-मिर्च मसाला सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए दही का मसाला तैयार करें. इसके लिए एक कटोरी में 1/3 कप अच्छी तरह फेंटा हुआ दही लें. इसमें 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1/2 टीस्पून देगी लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टेबलस्पून धनिया पाउडर और एक चुटकी हींग डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर एकसार कर लें. तैयार मसाले को सब्जी में सही समय पर मिलाने से ग्रेवी का स्वाद और रंग बेहतर होगा. अंत में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गार्निश करें और गरमागरम परोसकर खा सकते हैं. ( प्रतीकात्मक फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
आलू-मिर्च की इस सब्जी में असली ट्विस्ट इसके मसालों और भुनी हुई भावनगरी मिर्च में छिपा है. इसे बनाने के लिए आलू, भावनगरी मिर्च और टमाटर मुख्य सामग्री हैं. इसमें जीरा, मेथी दाना, कलौंजी, अदरक-लहसुन और सूखे मसाले डाले जा सकते हैं. जहां दही सब्जी में हल्की खटास लाने के साथ मसालों को अच्छी तरह मिलाता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यहां मिर्च को अच्छी तरह भूनने से उसका स्वाद और खुशबू उभरकर आती है. ( प्रतीकात्मक फोटो )
आलू-मिर्च मसाला सब्जी का स्वाद बेहतर बनाने के लिए मसालों को सही तरीके से पकाना बेहद जरूरी है. इस रेसिपी में मसालों को सीधे गर्म तेल में डालने के बजाय दही के साथ मिलाकर डालने की ट्रिक अपनाई जाती है. इसके लिए फेंटा हुआ दही लेकर उसमें हल्दी, देगी लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ी-सी हींग मिलाएं. इसके अलावा मसालों को सीधे गर्म तेल में डालने पर वे जल्दी जल सकते हैं, जिससे सब्जी का स्वाद कड़वा या धुआं-धुआं हो सकता है. इसलिए मसालों को दही या थोड़े पानी में घोलकर डालना बेहतर माना जाता है.
उबले आलू छीलकर चार टुकड़ों में काट लें. इसके बाद पैन में तेल गर्म करके जीरा, मेथी दाना और कलौंजी चटकाएं. फिर कुटा अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें. इसके बाद भावनगरी मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें और नमक डालें। कटे टमाटर डालकर पकाएं. अब दही-मसाला मिश्रण डालकर तेज आंच पर मसालों का कच्चापन खत्म करें. जहां कटे आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के अनुसार पानी डालें. फिर धीमी आंच पर ढककर कुछ मिनट पकाएं. अंत में हरा धनिया डालें और आधा चम्मच घी डालकर सब्जी को फिनिश कर सकते हैं.
इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. जहां आलू-मिर्च मसाला सब्जी करीब 20 मिनट में तैयार हो जाती है. वहीं, घर पर भी इसे आसानी से और कम समय में बनाया जा सकता ह. जहां। आलू, भावनगरी मिर्च और टमाटर जैसी साधारण सामग्री से बनने वाली यह सब्जी रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. कम बजट और सीमित सामग्री में तैयार होने वाली यह डिश रोज की साधारण आलू की सब्जी में नया स्वाद जोड़ने का बेहतरीन तरीका है. ( प्रतीकात्मक फोटो )