नाश्ते में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो, तो रागी इडली एक बेहतरीन विकल्प है। रागी फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसे इडली के रूप में डाइट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, रागी इडली बनाते समय बैटर का सही फर्मेंटेशन बेहद जरूरी होता है, वरना इडली सख्त या चिपचिपी हो सकती है। सही अनुपात और तरीके से तैयार की गई रागी इडली नरम, हल्की और फूली-फूली बनती है। आइए जानते हैं घर पर रागी इडली बनाने की आसान विधि।

रागी इडली के लिए सामग्री

रागी 1 कप, इडली चावल 1 कप, बिना छिलके वाली उड़द दाल आधा कप, मेथी दाना आधा छोटा चम्मच, पोहा आधा कप, पानी जरूरत के अनुसार, ठंडा पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार, तेल इडली प्लेट ग्रीस करने के लिए

रागी इडली बनाने का तरीका

  • एक बड़े बर्तन में रागी और इडली चावल, उड़द दाल और मेथी दाना धो लें। उसके बाद पानी में डालकर ढक दें और रातभर भिगोने के लिए रख दें। सुबह रागी और चावल का पानी निकालकर इन्हें मिक्सर जार में डालें और बैटर बना लें।अब उड़द दाल में पोहा डालकर जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं और तब तक पीसें, जब तक बैटर हल्का, बारीक और फूला हुआ न हो जाए। उड़द दाल के बैटर को रागी और चावल के बैटर में डालें। इसे करीब 2-3 मिनट तक अच्छी तरह फेंटें, ताकि बैटर में हवा भर जाए।

  • बर्तन के किनारों को साफ करके बैटर को ढीले ढक्कन से ढक दें और फर्मेंट होने के लिए रख दें। गर्मियों में इसे करीब 8-10 घंटे और सर्दियों में 12-15 घंटे लग सकते हैं। बैटर फूलकर हवादार हो जाए तो समझें कि यह तैयार है। फर्मेंट हुए बैटर को स्पैटुला से हल्के हाथों से मिलाएं। इसमें स्वादानुसार नमक डालें और धीरे से मिक्स करें।

  • स्टीमर में पर्याप्त पानी डालकर तेज आंच पर गर्म करें और भाप बनने दें। इडली प्लेटों को तेल से ग्रीस करें और बैटर को सांचों में करीब ¾ तक भरें। इडली प्लेट को स्टीमर में रखें, ढककर करीब 12-15 मिनट तक स्टीम करें। टूथपिक डालकर चेक करें। अगर टूथपिक साफ बाहर आती है, तो इडली अच्छी तरह पक चुकी है।

  • ट्रे को सावधानी से बाहर निकालें और इडली को थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद चम्मच की मदद से इडली निकालें। आपकी नरम और फूली हुई रागी इडली तैयार है। इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम सर्व करें।





Source link

Write A Comment