Last Updated:
Homemade Red Chili Powder: हरी मिर्च के सूखने पर यदि आप इसे फेंक देते हैं, तो लेख आपके लिए है. यहां आप हरी मिर्च से लाल मिर्च पाउडर घर पर ही बना सकते हैं. इससे आप मिलावट के जोखिम और हरी मिर्च की बर्बादी दोनों से आसानी से बच सकते हैं.
भारतीय खाने में मसालों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है. अगर भोजन में हल्का तीखापन और मसालों का स्वाद न हो, तो खाने का मजा अधूरा लगता है. यही वजह है कि ज्यादातर लोग खाने को स्वादिष्ट और चटपटा बनाने के लिए कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करते हैं. खासकर मिर्च का उपयोग लगभग हर रसोई में किया जाता है. लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
बाजार में कई तरह की सूखी लाल मिर्च आसानी से मिल जाती है, लेकिन इनमें मिलावट होने की संभावना भी रहती है. यदि आप घर पर बनी शुद्ध सूखी लाल मिर्च इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे हरी मिर्च की मदद से तैयार कर सकते हैं. यह तरीका आसान होने के साथ-साथ किफायती भी है.
हरी मिर्च से सूखी लाल मिर्च पाउडर बनाने का तरीका
- सबसे पहले ताजी और अच्छी गुणवत्ता वाली हरी मिर्च चुन लें. अब इन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उन पर लगी धूल-मिट्टी और गंदगी निकल जाए. इसके बाद मिर्चों को लगभग 30 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें.
- समय पूरा होने के बाद मिर्चों को पानी से निकाल लें और एक साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. इस दौरान सभी मिर्चों की जांच करें. अगर कोई मिर्च खराब, सड़ी हुई या नरम दिखाई दे, तो उसे अलग कर दें ताकि बाकी मिर्चें खराब न हों.
- अब साफ की गई मिर्चों को पेपर टिशू या सूखे कपड़े में रखकर अतिरिक्त नमी हटा लें. इसके बाद इन्हें किसी साफ ट्रे या प्लेट में फैलाकर तेज धूप में सुखाने के लिए रख दें.
- मिर्चों को पूरी तरह सूखने में कई दिन लग सकते हैं. इसलिए रोजाना धूप दिखाते रहें और बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें ताकि वे हर तरफ से अच्छी तरह सूख जाएं. जब मिर्चें पूरी तरह सूखकर सख्त हो जाएं, तो उन्हें एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर सुरक्षित रख लें.
- अब बारी आती है इसे पाउडर में बदलने की. इसके लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकते हैं. डंठल को अलग करके मरीज को बारीक होने तक पीस लें. फिर इसे स्टोर करके यूज के लिए रख लें.
About the Author
शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें