Last Updated:
Breakfast And Tiffin Recipe: रोज सुबह टेंशन होती है कि क्या नाश्ता बनाएं या बच्चों को टिफिन में क्या दें? इसका जवाब हमारे पास है. यहां जानें 15 मिनट में बनने वाली सूजी की इडली और ढोकला की रेसिपी. इससे आपको भी ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और नाश्ते में वैरायटी भी आएगी. जानें रेसिपी…
सुबह-सुबह हर घर में एक ही सवाल होता है. आज नाश्ते में क्या बनेगा? रोजाना पोहा, उपमा या पराठे खाकर अगर आप भी बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राई करने का समय है.
सूजी (रवा) से बनने वाली इडली और ढोकला एक ऐसा हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन है, जो सिर्फ 15 मिनट में तैयार हो जाता है.
खंडवा की स्वीटी पटेल बताती हैं कि सूजी या रवा से बनने वाली इडली और ढोकला बहुत ही आसानी से घर पर तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं होती. सबसे पहले नोट करें ये सामग्री. 1 कप सूजी, आधा कप दही (या छाछ), आधा कप पानी, नमक स्वादानुसार, कद्दूकस किया अदरक, हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच इनो.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही, पानी और नमक मिलाकर 15 मिनट के लिए ढककर रख दें,ताकि सूजी फूल जाए. अब इसमें अदरक और हरी मिर्च डालें. स्टीम करने से ठीक पहले इसमें इनो डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब चिकनाई लगी थाली में बैटर डालें और 15 मिनट तक भाप में पकाएं. ठंडा होने के बाद इसे काट लें. राई, तिल, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का तैयार करके ढोकले के ऊपर डालें.
सूजी इडली बनाने की विधि. सबसे पहले जानें सामग्री. 1 कप सूजी, आधा कप दही या छाछ, थोड़ा पानी, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच इनो या बेकिंग सोडा. सूजी और दही को पानी के साथ मिलाकर 20 मिनिट के लिए रख दें. इसके बाद बैटर में इनो डालकर तुरंत इडली स्टैंड में भरें. अब इसे 15 मिनट तक स्टीम करें. आपकी सॉफ्ट और फूली हुई इडली तैयार है.
इडली और ढोकला को नारियल की चटनी, सांभर या हरी चटनी के साथ परोसें. यह नाश्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहतरीन है.
क्यों है ये खास? 15 मिनट में तैयार, हल्का और हेल्दी नाश्ता, बच्चों की पसंदीदा डिश, कम तेल में बनने वाला नाश्ता.
अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी की इडली और ढोकला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.