इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे की निराशा के बाद भारतीय टीम अब 23 जुलाई से जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में नई शुरुआत करने उतरेगी। हालांकि, इस सीरीज में सबकी नजर सिर्फ टीम इंडिया की वापसी पर नहीं होगी, बल्कि विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर भी रहेगी। वजह यह है कि अभिषेक एक ऐसे रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, जिसे शायद कोई बल्लेबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा।

9 बार डक पर आउट

अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज के एक भी मुकाबले में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो जाते हैं, तो वह T20 क्रिकेट के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल अभिषेक शर्मा 2026 में T20 क्रिकेट में 9 बार डक पर आउट हो चुके हैं। इस मामले में वह अफगानिस्तान के राशिद खान (2019) और पाकिस्तान के शादाब खान (2024) की बराबरी पर हैं। एक और डक उनके नाम होते ही वह इस शर्मनाक क्लब में अकेले शीर्ष पर पहुंच जाएंगे।

अभिषेक शर्मा अपनी अटैकिंग बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। इसी जोखिम भरे अंदाज के कारण कई बार वह बिना रन बनाए पवेलियन लौटे हैं, लेकिन जब उनका बल्ला चलता है तो वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की काबिलियत रखते हैं।

एक कैलेंडर ईयर में T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी

  • अभिषेक शर्मा – 9 (2026)
  • राशिद खान – 9 (2019)
  • शादाब खान – 9 (2024)
  • हर्शल गिब्स – 8 (2009)
  • सुनील नरेन  – 8 (2017)
  • राशिद खान – 8 (2021)
  • राशिद खान – 8 (2022)
  • एलेक्स हेल्स – 8 (2023)
  • रिचर्ड नगरावा – 8 (2024)
  • शेरफेन रदरफोर्ड – 8 (2025)
  • सैम अयूब – 8 (2025)

इस साल जड़ चुके हैं 1000 से ज्यादा रन

साल 2026 में 9 बार डक पर आउट होने के बावजूद अभिषेक शर्मा इस साल T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में शुमार हैं। इस साल वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें पायदान पर हैं। उन्होंने साल 2026 में अब तक खेले 35 T20 मैचों में 32.30 के औसत और 200.37 के स्ट्राइक रेट से 1066 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में शुभमन गिल बाल- बाल चूके, रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी रेटिंग में फायदा

मयंक यादव की वापसी पर रहेगी नजर, अशोक शर्मा की रफ्तार का टेस्ट

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment