CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। यह इस बात का सबूत है कि अगर आप डरते नहीं हैं और इस सरकार के सामने झुकते नहीं हैं, तो आप किसी से भी इस्तीफा ले सकते हैं। अभी तो ये शुरुआत है। अभी तो सिर्फ पहला विकेट गिरा है।

मुझसे कई नेताओं ने कहा इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते

अभिजीत दीपके ने आगे कहा कि पिछले 1 महीने से बहुत सारे बड़े-बड़े नेताओं ने मुझसे आकर कहा कि तुम सरकार को नहीं जानते हो। इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हम कहना चाहते हैं कि झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।

दीपके ने पुलिस को भी धमकाया

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर पर मौजूद पुलिस को भी धमकाया। दीपके ने कहा कि अगर एक मंत्री का इस्तीफा हुआ है तो तुम लोग क्या हो।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सिसोदिया का रिएक्शन

वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पोस्ट किया, ‘देश की युवा शक्ति को सलाम, GenZ को सलाम, हरेक आंदोलनकारी को सलाम। एक भ्रष्ट शिक्षामंत्री को इस्तीफा देना पड़ा। मोदी को GenZ के सामने झुकना पड़ा।’

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment