BSP सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर संन्यास की घोषणा की।

सियासत से संन्यास पर अशोक सिद्धार्थ का बयान

अशोक सिद्धार्थ ने X पर लिखा, ‘बहन जी आपको अवगत कराना है कि, मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज से बढ़कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। आपके मार्गदर्शन में, मैं बीते पैंतीस वर्षों से बीएसपी, मान्यवर कांशीराम और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन के लिए समर्पित रहा हूं। आपने आज तक जो भी जिम्मेदारी दी है उसे अपने पूरे सामर्थ्य के साथ निभाने की कोशिश की है।’

मायावती का ऋण कभी नहीं चुका सकता- अशोक सिद्धार्थ

अपने X पोस्ट में अशोक सिद्धार्थ ने आगे लिखा, ‘आप मेरी राजनीतिक गुरु हैं, मेरी बड़ी बहन हैं, आपने मुझ जैसे अदने से व्यक्ति को क्या कुछ नहीं दिया, आपकी वजह से ही मैं विधान परिषद और राज्य सभा तक का सदस्य रहा हूं। आपने मुझे इस लायक समझा कि आपने मुझ जैसे मामूली से कार्यकर्ता को अपने परिवार का सदस्य बनाया। ये आपका ऋण है, जो मैं इस जीवन में चुका भी नहीं सकता।’

मैंने कभी BSP के खिलाफ काम नहीं किया

अशोक सिद्धार्थ ने ये भी लिखा, ‘कांशीराम की कसम  खाता हूं, कि मैंने कभी भी पार्टी के हित के खिलाफ कोई काम नहीं किया और आपके खिलाफ कुछ भी करने का तो मैं सपने में भी सोच नहीं सकता हूं। मेरा और मेरे परिवार का ये पूरा जीवन आपका ऋणी है। बहन जी, आपकी एक-एक नसीहत और आदेश मेरे लिए अंतिम शब्द हैं।’

ये खबर अभी अपडेट हो रही है।





Source link

Write A Comment