Last Updated:

Agra News: आगरा में युवाओं के बीच चिली पोटैटो और चिली पनीर का क्रेज बढ़ रहा है. शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट में इन डिशेज के लिए ग्राहकों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है. शाम होते ही लोग परिवार और दोस्तों के साथ इनका स्वाद लेने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं.

Top Deals Inside

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में इन दिनों युवाओं के बीच चिली पोटैटो और चिली पनीर का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है. आगरा के शास्त्रीपुरम इलाके में बनने वाली यह स्पेशल डिश अब सिर्फ युवाओं ही नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों की पसंद बनती जा रही है. शाम होते ही लोग परिवार और दोस्तों के साथ इनका स्वाद लेने के लिए रेस्टोरेंट पहुंच रहे हैं.

शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष ने बताया कि शाम के समय चिली पोटैटो और चिली पनीर खाने वालों की भीड़ बढ़ जाती है. कई बार ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ता है. उन्होंने बताया कि इन दोनों डिश को खास स्वाद देने के लिए शुद्ध सरसों के तेल के साथ कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा उनके पास एक खास सीक्रेट मसाला भी है, जो इस डिश के स्वाद को अलग बनाता है.

ब्रांडेड मसाले और ब्रांडेड सोंस का करते है इस्तेमाल
आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के संचालक संतोष कुमार ने बताया कि यहां का खास स्वाद लोगों को यहां खींचकर लाता है. आसपास के इलाकों में भी आंगन रेस्टोरेंट का चिली पोटैटो और चिली पनीर काफी मशहूर हो चुका है. उनके यहां मिलने वाला चिली पोटैटो और चिली पनीर स्वाद के साथ-साथ गुणवत्ता के लिए भी लोगों के बीच खास पहचान बना चुका है. उन्होंने कहा कि डिश तैयार करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है. चिली पोटैटो और चिली पनीर में ब्रांडेड मसालों के साथ घर में कूटकर तैयार किए गए मसालों का इस्तेमाल किया जाता है.

संतोष ने कहा कि इसके अलावा डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए ब्रांडेड सॉस का ही प्रयोग किया जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि मसालों और सॉस का सही संतुलन इन दोनों व्यंजनों को खास स्वाद देता है. यही वजह है कि शाम के समय बड़ी संख्या में लोग यहां चिली पोटैटो और चिली पनीर का स्वाद लेने पहुंचते हैं और कई ग्राहक इसे बार-बार खाना पसंद करते हैं.

महज 130 रुपये में मिलती है यह डिश
आगरा में मशहूर हो चुकी चिली पोटैटो और चिली पनीर की डिश स्वाद के साथ अपनी किफायती कीमत के लिए भी लोगों के बीच पसंद की जा रही है. शास्त्रीपुरम स्थित आंगन रेस्टोरेंट के दुकानदार संतोष ने बताया कि उनके यहां चिली पोटैटो महज 130 रुपये प्लेट में उपलब्ध है. उनका कहना है कि आसपास के इलाकों में इतनी कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का चिली पोटैटो मिलना मुश्किल है. वहीं, चिली पनीर की एक प्लेट की कीमत 240 रुपये रखी गई है. इसमें ग्राहकों को ताजा पनीर के बड़े-बड़े टुकड़े भरपूर मात्रा में दिए जाते हैं. संतोष ने कहा कि पनीर की क्वालिटी और मात्रा का खास ध्यान रखा जाता है, ताकि ग्राहकों को कीमत के हिसाब से अच्छा स्वाद और भरपूर खाना मिल सके. यही वजह है कि शाम होते ही यहां ग्राहकों की भीड़ नजर आती है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment