Yash in Aap Ki Adalat: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और ‘KGF’ फेम अभिनेता यश अब ‘आप की अदालत’ के कटघरे में नजर आएंगे। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, शानदार अभिनय और अलग अंदाज से देशभर में पहचान बनाने वाले यश इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का सामना करते दिखाई देंगे। यश के फैंस के लिए यह एपिसोड बेहद खास होने वाला है, जहां अभिनेता अपनी जिंदगी, करियर और फिल्मी सफर से जुड़े कई अनसुने किस्से साझा करते नजर आएंगे। यश शनिवार की रात 10 बजे ‘आप की अदालत’ में मेहमान होंगे। इसका रिपीट टेलीकास्ट रविवार को भी देखा जा सकेगा।

यश ने खुलकर दिए सवालों के जवाब

‘आप की अदालत’ के कटघरे में पहुंचे यश ने रजत शर्मा के बेबाक सवालों का खुलकर जवाब दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने तक के सफर पर विस्तार से बात की। यश ने अपने संघर्ष, मेहनत और उन चुनौतियों को भी याद किया, जिनका सामना करते हुए उन्होंने सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई। ‘KGF’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बाद यश की लोकप्रियता देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तेजी से बढ़ी। रजत शर्मा के सवालों के जवाब देते हुए यश ने अपने करियर के कई ऐसे पहलुओं पर बात की, जिन्हें जानना उनके प्रशंसकों के लिए खासा दिलचस्प होगा।

‘रॉकी भाई’ से ग्लोबल स्टार बनने तक का सफर

यश ने कन्नड़ सिनेमा से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के दम पर एक बड़े स्टार के रूप में पहचान बनाई। फिल्म ‘KGF: Chapter 1’ और ‘KGF: Chapter 2’ ने उन्हें देशभर में ‘रॉकी भाई’ के नाम से मशहूर कर दिया। उनकी फिल्मों की सफलता ने क्षेत्रीय सिनेमा और पैन-इंडिया फिल्मों के बीच की सीमाओं को भी काफी हद तक बदलने में अहम भूमिका निभाई। अब वह ‘रामायण’ मूवी में रावण के किरदार में नजर आएंगे। ‘आप की अदालत’ में यश अपने सफर से जुड़े उन अनुभवों को साझा करते नजर आएंगे, जिन्होंने उन्हें आज का सुपरस्टार बनाया।

‘आप की अदालत’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

बता दें कि ‘आप की अदालत’ में अब तक 200 से ज्यादा जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर इस शो के वीडियो 180 करोड़ से ज्यादा बार देखे जा चुके हैं। कार्यक्रम के 1100 से ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके हैं और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ में बॉलीवुड के तीनों सुपरस्टार आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान भी एक साथ नजर आ चुके हैं। अब इस चर्चित शो के कटघरे में साउथ के सुपरस्टार यश की एंट्री होने जा रही है। ऐसे में यश के फैंस उनके इस खास इंटरव्यू को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।





Source link

Write A Comment