होमफोटोलाइफ़फूड

आम-नींबू से हटकर बनाएं निसोड़े का चटपटा अचार, मसालों की खुशबू से बढ़ेगा स्वाद

Last Updated:

Lasoda Pickle Recipe: निसोड़े का अचार राजस्थान के देसी स्वाद को पसंद करने वालों के लिए खास रेसिपी है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और बनाने में इस्तेमाल होने वाले मसाले ही इसके स्वाद और खुशबू को खास बनाते हैं. करीब दो किलो निसोड़े के लिए सौंफ, जीरा, काली मिर्च, अजवाइन, मेथी और लौंग जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला और स्वादानुसार हींग मिलाई जाती है. उबले हुए निसोड़े को मसालों के साथ दो दिन रखने के बाद ठंडे सरसों के तेल में मिलाया जाता है. तेल की मात्रा इतनी रखनी चाहिए कि निसोड़े अच्छी तरह उसमें डूबे रहें. इस तरह तैयार अचार का स्वाद चटपटा और खुशबूदार होता है. इसे रोटी, पराठे और दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है.

बरसात के मौसम में घर का बना देसी अचार खाने का स्वाद और भी बढ़ा देता है. अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट अचार बनाना चाहते हैं, तो निसोड़े का अचार जरूर बना सकते हैं. यह अचार खट्टा, मसालेदार और बेहद स्वादिष्ट होता है. इसे दाल-चावल, पराठे और रोटी के साथ खाया जा सकता है. सही तरीके से तैयार करने पर इसे लंबे समय तक सुरक्षित भी रखा जा सकता है.

गृहिणी गीता शर्मा ने बताया कि निसोड़े का अचार बनाने के लिए सबसे पहले निसोड़े को गुनगुने पानी से अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद एक बर्तन में साफ पानी लें और उसमें थोड़ा नमक डालें. अब इसमें निसोड़े डालकर गैस पर अच्छी तरह उबाल लें. निसोड़े नरम होने के बाद उन्हें पानी से निकालकर ठंडा कर लें.

अब अचार के लिए मसाले तैयार करें. इसके लिए जीरा, अजवाइन, मेथी, सौंफ, लौंग और काली मिर्च को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. करीब दो किलो निसोड़े के अचार के लिए 40 ग्राम सौंफ, 30 ग्राम जीरा, 30 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम अजवाइन, 10 ग्राम लौंग और 30 ग्राम मेथी लें. इसमें स्वाद के अनुसार हींग मिलाएं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद मसालों में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और 30 ग्राम गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें. तैयार मसाले को उबले और ठंडे किए हुए निसोड़े में डालें और अच्छी तरह मिलाएं. अब इसे एक साफ कंटेनर में भरकर करीब दो दिन के लिए बंद करके रख दें. इससे मसाले निसोड़े में अच्छी तरह मिल जाएंगे और अचार का स्वाद बढ़ जाएगा.

दो दिन बाद सरसों के तेल को अच्छी तरह गर्म करें और फिर उसे पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडा तेल निसोड़े के अचार में डालकर अच्छी तरह मिला दें. ध्यान रखें कि तेल की मात्रा इतनी हो कि सभी निसोड़े तेल में पूरी तरह डूबे रहें. इससे अचार लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी.

अजवाइन, जीरा, सौंफ, मेथी और हींग जैसे मसाले निसोड़े के अचार का स्वाद और खुशबू बढ़ा देते हैं. इन मसालों का सही संतुलन अचार को चटपटा और जायकेदार बनाता है. थोड़े से तेल, नमक और मसालों के साथ निसोड़े को अच्छी तरह मिलाकर धूप में रखने से स्वाद और भी निखरता है. इस आसान तरीके से घर पर बिना ज्यादा मेहनत के स्वादिष्ट, खुशबूदार और लंबे समय तक चलने वाला देसी निसोड़े का अचार तैयार किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment