Last Updated:

Sprouts Protein Tikka Recipe: स्प्राउट्स हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं पर हर किसी को इसका टेस्ट पसंद नहीं आता. ऐसे में आप इन्हीं स्प्राउट्स से हेल्दी और टेस्टी प्रोटीन टिक्का बना सकते हैं. ये प्रोटीन से भरे होते हैं, खाने में स्वादिष्ट होते हैं और यह स्नैक बनाने में बहुत समय नहीं लगता.

ख़बरें फटाफट

कोडरमा. सुबह का नाश्ता पूरे दिन की ऊर्जा का आधार माना जाता है. ऐसे में अगर नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर हो, तो स्वास्थ्य के लिए और भी बेहतर साबित होता है. अक्सर लोग स्प्राउट्स को हेल्दी मानकर अपने आहार में शामिल तो करते हैं, लेकिन रोजाना एक ही तरीके से खाने पर उससे ऊब भी जाते हैं. ऐसे लोगों के लिए कोडरमा की गृहिणी राधिका प्रजापति ने स्प्राउट्स से बनने वाली स्वादिष्ट और पौष्टिक प्रोटीन टिक्का की आसान रेसिपी साझा की है.

स्प्राउट्स से ऐसे तैयार करें टिक्का
राधिका प्रजापति ने बताया कि इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग, काला चना और राजमा को अच्छी तरह धोकर रातभर पानी में भिगो दें. अगले दिन पानी निकालकर इन्हें एक साफ सूती कपड़े में बांधकर लगभग 24 घंटे के लिए रख दें. इस दौरान इनमें अच्छे अंकुर निकल आएंगे, जो पोषण से भरपूर होते हैं. स्प्राउट्स तैयार होने के बाद इन्हें मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें. साथ में दो कली लहसुन, दो हरी मिर्च और जरा सी अदरक भी डालें.

इसके बाद इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक, हल्दी, लाल मिर्च, काली मिर्च पाउडर और तिल मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह बांधने और टिक्का का आकार बनाए रखने के लिए इसमें थोड़ा बेसन भी डालें. आप इसमें पनीर भी घिसकर डाल सकते हैं. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर टिक्की का आकार तैयार कर लें.

चटनी या दही के साथ बढ़ता है स्वाद, लंबे समय तक मिलेगी ऊर्जा
उन्होंने बताया कि इसके बाद एक फ्राइंग पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें थोड़ा सा कुकिंग ऑयल डालें. तैयार टिक्कों को सावधानीपूर्वक पैन में रखें, ताकि उनका आकार खराब न हो. कुछ देर तक एक तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने दें, फिर पलटकर दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा तेल डालते रहें, ताकि टिक्का समान रूप से पक जाए और बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम बना रहे.

जब टिक्का दोनों तरफ से अच्छी तरह पक जाए, तो इसे टमाटर की चटनी, धनिया-पुदीना की चटनी या दही के साथ परोसें. यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर और कई आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा रखने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment